लुधियाना. लुधियाना में एक मंदिर में एक शराबी ने घुसकर लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाया है। मंदिर के अंदर उसने न सिर्फ मूर्तियों से छेड़छाड़ की है बल्कि शराब पीकर वाहन पर कुछ ऐसी हरकतें भी की है जो घोर आपत्तिजनक हैं।
थाना मोती नगर के अंतर्गत आती फौजी कालोनी के पास रेलवे लाइन पर एक मंदिर बना हुआ है। इस मंदिर में एक शराबी ने शराब पीकर तोड़फोड़ की। सबसे पहले वह व्यक्ति मंदिर के अंदर घुसा और चारों तरफ मूर्तियों को देखने लगा। मूर्तियों को देखने के बाद वह उसे छेड़खानी करने लगा और छूने की कोशिश करने लगा। इतना ही नहीं उसने वहां स्थापित मूर्तियों की बाजुएं उतार दी। इसके साथ ही वह इन पर अपने खून से टीका लगा रहा था। जी.आर.पी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति दूसरे धर्म से संबंध रखता है और उसके घर के अंदर से भी एक भगवान की मूर्ति जप्त की गई है। मूर्ति को शराबी ने किस मनसा के साथ अपने घर ले कर गया था इस बात को अभी तक उसने स्पष्ट नहीं किया है लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। साथ ही वहां के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
- Labour Day 2026: बिहार के विकास की गाथा लिख रहे मजदूरों का विकास कौन करेगा? आज भी काम की तलाश
- मरते-मरते भी नहीं छोड़ी ममता: सीने से लिपटी मिली मां और मासूम की लाश, क्रूज हादसे से आई दिल दहला देने वाली तस्वीर
- छुट्टी पर घर आए सिपाही पर बरसी लाठियां: पूर्व पार्षद और बेटे ने साथियों संग मिलकर पीटा, रसूख के आगे बेबस हुई वर्दी!
- Air India Cuts 100 Flights Daily : फ्यूल की बढ़ती कीमतें और स्पेयर पार्ट्स की कमी, जानिए कौन से विदेशी रूट्स होंगे प्रभावित
- आइए एक दिन खुले मंच में और…गणेश गोदियाल की CM धामी को खुली चुनौती, जानिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने क्यों कहा ऐसा?
