अमृतसर। अमृतसर थाना कोतवाली के अधीन आते गुरुद्वारा अटल राय साहिब में एक लड़की की मौत हो गई है। यह मौत छत से गिरने से हुईं है। किसी को यह जानकारी नहीं है कि लड़की कैसे गिरी और क्या हुआ। कुछ इस घटना पर संदेह भी जाहिर कर रहे हैं कि कहीं युवती ने आत्महत्या तो नहीं की है।
पुलिस को इस घटना की सूचना तुरंत दी गई, जिसके बाद अब पुलिस जांच में जुटी है। जब वह गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब की छठी मंजिल पर पहुंची तो वहां से वह सीधे नीचे आ गिरी।इसके बाद से ही सवाल उठ रहा है कि युवती ने आत्महत्या की है या उसके साथ कोई वारदात हुई है। इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। अभी तक मृतक की कोई पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस का कहना है कि युवती कहां से आई और उसका नाम क्या है इसकी जानकारी नहीं हुई है, फिलहाल उसके शव को मर्चुरी में रख दिया गया है और पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी देखा जा रहा है जिससे यह पता चलेगा कि आखिर युवती के साथ क्या हुआ था वह कैसे गिरी।
- Rajasthan News: अजमेर की महिला को लगा जोर का झटका: 5 रुपये का पुराना नोट बेचने के चक्कर में गंवाए लाखों, आप तो नहीं कर रहे ये गलती?
- BJP विधायक जलेन नायक पर महिला ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- 32 साल तक शारीरिक और आर्थिक शोषण …
- अटारी-वाघा बॉर्डर: रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव, आज से नए टाइम टेबल के अनुसार होगा आयोजन
- Rajasthan News: पूर्व सीएम गहलोत ने किया सवाल- 7410 रुपये में कैसे चलेगा घर, न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की मांग की
- उप मुख्यमंत्री साव ने दी श्रमिक दिवस की बधाई: कांग्रेस के बोरे बासी दिवस और बैठक पर साधा निशाना

