होशियारपुर. मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा आज होशियारपुर के गांव में डॉ. इशांक चब्बेवाल के लिए चुनाव प्रचार करने गए हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर हमला बोला। वही आप आदमी पार्टी की उपलब्धियां गिनाई।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोगों के काम के लिए खजाना कभी खाली नहीं हुआ बस इनकी नियत साफ नहीं थी। यही कारण है केंद्र अभी भी विकास का नहीं सोच रही है। मान ने कहा कि जनता के लिए हर कार्य कारण है इसके लिए खजाना कभी खाली नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि लोगों को आर्थिक छूट मिले इसकी कोशिश की जा रही है। यही कारण है कि बिजली का बिल जीरो आ रहा है। बिना कट के अब बिजली मुहैया करवाई जा रही है। यहां तक कि थर्मल प्लांट भी खरीदे जा रहे हैं। अब भी वही खंभे हैं, वही तारें हैं बस सरकारों की नीयत साफ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में कोई स्कूल, कॉलेज, सड़क नहीं बनाई गई और जो सड़कें बनी हुई थी उन पर टोल प्लाजा लगा दिए गए। इसके साथ ही न तो युवाओं तो नौकरी दी गई फिर सरकार का खजाना खाली कैसे रहा।
- UP Weather Today: भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में बारिश और ओले गिरने के आसार, 40 से 50 किमी. की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- 15 March History : पहली ऑटोमैटिक बैलेट मशीन का इस्तेमाल… पहला डोमेन नाम रजिस्टर… BSP संस्थापक कांशीराम का जन्म… जानिए अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
- नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बेलबनवा में छापेमारी कर जब्त की विदेशी शराब, तस्करों की तलाश जारी
- MP Morning News: बुरहानपुर को मिलेगी करोड़ों की सौगात, गुजरात-दिल्ली दौरे पर सीएम, खातेगांव में शिवराज सिंह, नेशनल लोक अदालत में 27,254 प्रकरणों का निराकरण, भोपाल में आज इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल
- National Morning News Brief: LPG का खत्म होगा संकट! आ रहा 92 हजार टन LPG; कोलकाता में पीएम मोदी बोले- बंगाल की निर्मम सरकार का काउंटडाउन शुरू; अमेरिका में 11 भारतीय गिरफ्तार; PNG कनेक्शन वालों को अब नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर

