होशियारपुर. मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल द्वारा आज होशियारपुर के गांव में डॉ. इशांक चब्बेवाल के लिए चुनाव प्रचार करने गए हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल पर हमला बोला। वही आप आदमी पार्टी की उपलब्धियां गिनाई।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लोगों के काम के लिए खजाना कभी खाली नहीं हुआ बस इनकी नियत साफ नहीं थी। यही कारण है केंद्र अभी भी विकास का नहीं सोच रही है। मान ने कहा कि जनता के लिए हर कार्य कारण है इसके लिए खजाना कभी खाली नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि लोगों को आर्थिक छूट मिले इसकी कोशिश की जा रही है। यही कारण है कि बिजली का बिल जीरो आ रहा है। बिना कट के अब बिजली मुहैया करवाई जा रही है। यहां तक कि थर्मल प्लांट भी खरीदे जा रहे हैं। अब भी वही खंभे हैं, वही तारें हैं बस सरकारों की नीयत साफ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में कोई स्कूल, कॉलेज, सड़क नहीं बनाई गई और जो सड़कें बनी हुई थी उन पर टोल प्लाजा लगा दिए गए। इसके साथ ही न तो युवाओं तो नौकरी दी गई फिर सरकार का खजाना खाली कैसे रहा।
- ‘उसने बिल्कुल सही कहा’, रोहिणी को मिला मामा साधु यादव का समर्थन, तेजस्वी को दी यह नसीहत
- फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
- सर्राफा व्यापारी से लूट: बाइक सवार बदमाशों ने पीछा कर मारी गोली, सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग लूटकर फरार
- बिल्कुल देरी नहीं होनी चाहिए… CM धामी ने बारिश और मौसम विभाग की चेतावनियों की ली जानकारी, दिए अहम निर्देश
- Phalodi News: महिला के कपड़े फाड़े, बेरहमी से पीटा, एक महीने पुराने वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन


