Rajasthan News: जयपुर. शहर के एक निजी अस्पताल में एक बच्ची का जन्म हुआ है, जिसके दोनों हाथों और पैरों में कुल मिलाकर 24 उंगुलियां हैं. बच्ची के पिता, अजय कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी निकिता ने 7 नवम्बर को इस बच्ची को जन्म दिया. बच्ची के हर हाथ और पैर में एक-एक अतिरिक्त अंगुली है. डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मामले बहुत कम, करीब 10 लाख में से एक बार देखने को मिलते हैं.

डॉक्टरों ने इसे मेडिकल भाषा में पॉलीडैक्टली बताया, जिसमें व्यक्ति के हाथों और पैरों में अतिरिक्त अंगुलियां होती हैं. ज्यादातर मामलों में ये अतिरिक्त अंगुलियां हाथ की छोटी उंगली या पैर के छोटे अंगूठे के पास पाई जाती हैं और यह विकास गर्भ में ही होता है.
डॉक्टरों के अनुसार, कोई भी बच्चा अतिरिक्त अंगुलियों के साथ पैदा हो सकता है और यह वंशानुगत भी हो सकता है. हालांकि, ऐसे बच्चों को आमतौर पर स्वास्थ्य समस्याएं नहीं होती हैं. कई बार जन्म से पहले अल्ट्रासाउंड के जरिए इस स्थिति का पता चल सकता है, और जन्म के बाद इसका उपचार किया जा सकता है. बचपन में इसका इलाज आसान होता है, लेकिन बड़े होने पर सर्जरी में कठिनाई आ सकती है.
पढ़ें ये खबरें भी
- ट्रेनें घंटों लेट, यात्री परेशान… सुबह आने वाली संतरागाछी हमसफर रात को पहुंची, आजाद हिंद और उत्कल एक्सप्रेस भी देर से चले
- Junaid Khan और Sai Pallavi की Ek Din का ट्रेलर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म …
- LPG Crisis in Delhi High Court: मिडिल ईस्ट में संकट से LPG गैस की कमी का असर, दिल्ली हाई कोर्ट तक में लंच बंद
- गैस की किल्लत के बीच सासाराम में कालाबाजारी का खेल शुरू: घर से 10 LPG सिलेंडर बरामद और 19 कार्ड बरामद, दो गिरफ्तार
- ‘क्या राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में नेताप्रतिपक्ष पर बरसे रविशंकर प्रसाद
