Rajasthan News: जयपुर. शहर के एक निजी अस्पताल में एक बच्ची का जन्म हुआ है, जिसके दोनों हाथों और पैरों में कुल मिलाकर 24 उंगुलियां हैं. बच्ची के पिता, अजय कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी निकिता ने 7 नवम्बर को इस बच्ची को जन्म दिया. बच्ची के हर हाथ और पैर में एक-एक अतिरिक्त अंगुली है. डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मामले बहुत कम, करीब 10 लाख में से एक बार देखने को मिलते हैं.

डॉक्टरों ने इसे मेडिकल भाषा में पॉलीडैक्टली बताया, जिसमें व्यक्ति के हाथों और पैरों में अतिरिक्त अंगुलियां होती हैं. ज्यादातर मामलों में ये अतिरिक्त अंगुलियां हाथ की छोटी उंगली या पैर के छोटे अंगूठे के पास पाई जाती हैं और यह विकास गर्भ में ही होता है.
डॉक्टरों के अनुसार, कोई भी बच्चा अतिरिक्त अंगुलियों के साथ पैदा हो सकता है और यह वंशानुगत भी हो सकता है. हालांकि, ऐसे बच्चों को आमतौर पर स्वास्थ्य समस्याएं नहीं होती हैं. कई बार जन्म से पहले अल्ट्रासाउंड के जरिए इस स्थिति का पता चल सकता है, और जन्म के बाद इसका उपचार किया जा सकता है. बचपन में इसका इलाज आसान होता है, लेकिन बड़े होने पर सर्जरी में कठिनाई आ सकती है.
पढ़ें ये खबरें भी
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां
