Rajasthan News: जयपुर. राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामगढ़ इलाके में शनिवार रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई और सात लोग घायल हो गए. ये सभी लोग ओसियां के पांचला खुर्द गांव से तनोट माता के दर्शन कर लौट रहे थे.

हादसा देर रात करीब 2 बजे हुआ जब रामगढ़ के पास पीर जिलानीशाह दरगाह के पास उनकी बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कार चालक चेनाराम (42) और एक महिला किरण (24) की मृत्यु हो गई.
घटना के समय एक दूसरी गाड़ी ने इस हादसे को देखा और तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी. पुलिस और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया. इनमें से तीन गंभीर घायलों को तुरंत जोधपुर रेफर कर दिया गया. हादसे में घायल लोगों में पूना राम, प्रकाश, रेवंत राम, बेबू, अनु, दिनेश और लक्षिता शामिल हैं.
रामगढ़ थाना पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया और मृतकों के परिवारजनों को सूचित किया. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें पता चला कि गाड़ी के सामने अचानक गाय आने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी पलट गई.
पढ़ें ये खबरें भी
- LPG Crisis in Delhi High Court: मिडिल ईस्ट में संकट से LPG गैस की कमी का असर, दिल्ली हाई कोर्ट तक में लंच बंद
- गैस की किल्लत के बीच सासाराम में कालाबाजारी का खेल शुरू: घर से 10 LPG सिलेंडर बरामद और 19 कार्ड बरामद, दो गिरफ्तार
- ‘क्या राहुल गांधी को नहीं पता जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती’, संसद में नेताप्रतिपक्ष पर बरसे रविशंकर प्रसाद
- अफगानिस्तान से जंग रोकने के लिए पाकिस्तान ने 3 आतंकियों को बनाया शांतिदूत, भेजा है काबुल
- High Court News : 20 साल पुरानी शादी टूटी, पत्नी को 51 लाख की एलिमनी और बेटियों को 30 लाख देने मध्यस्थता में बनी सहमति
