Rajasthan News: जयपुर. राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामगढ़ इलाके में शनिवार रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई और सात लोग घायल हो गए. ये सभी लोग ओसियां के पांचला खुर्द गांव से तनोट माता के दर्शन कर लौट रहे थे.

हादसा देर रात करीब 2 बजे हुआ जब रामगढ़ के पास पीर जिलानीशाह दरगाह के पास उनकी बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कार चालक चेनाराम (42) और एक महिला किरण (24) की मृत्यु हो गई.
घटना के समय एक दूसरी गाड़ी ने इस हादसे को देखा और तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी. पुलिस और एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया. इनमें से तीन गंभीर घायलों को तुरंत जोधपुर रेफर कर दिया गया. हादसे में घायल लोगों में पूना राम, प्रकाश, रेवंत राम, बेबू, अनु, दिनेश और लक्षिता शामिल हैं.
रामगढ़ थाना पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया और मृतकों के परिवारजनों को सूचित किया. हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, जिसमें पता चला कि गाड़ी के सामने अचानक गाय आने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे गाड़ी पलट गई.
पढ़ें ये खबरें भी
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां
