UP Assembly Elections 2027. उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे की चर्चा सत्ता के गलियारों में होने लगी है. यूपी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने बीजेपी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में यूपी चुनाव 2027 के लिए सीट बंटवारे को लेकर बड़ा दावा किया है. जिसको लेकर अब अटकलें लगाई जाने लगी है.

सीट बंटवारे को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के साथ हुई बैठक का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने गृह मंत्री से जल्द चर्चा करने का आग्रह किया था, जिस पर जवाब मिला कि उचित समय पर इस विषय पर बातचीत की जाएगी. इसके साथ ही निषाद ने पीएम मोदी के लिए कहा कि पीएम ने लगातार पिछड़ों के विकास के लिए काम किया है और मछुआरा समाज के लिए अलग विभाग बनाकर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया. हाथी, पंजा और साइकिल वालों को सत्ता मिली, लेकिन उन्होंने हमारे समाज के लिए कुछ नहीं किया.

इसे भी पढ़ें : RSS प्रमुख मोहन भागवत के कोच पर पथराव, टूटा शीशा, मचा हड़कंप

मेडिकल कॉलेजों में धर्मांतरण रोधी सेल बनाने के प्रस्ताव को लेकर निषाद ने कहा कि यह अच्छा कदम है. धर्मांतरण रोकने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए और वह इसके समर्थन में हैं. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के कथित मामले पर संजय निषाद ने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.