फिरोजाबाद. संघ के सरसंघचालक की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. मोहन भागवत की ट्रेन यात्रा के दौरान पथराव से रुकी. मोहन शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली से जा रहे थे. इस दौरान सरसंघचालक के कोच पर अज्ञात ने पत्थर फेंका. मोहन भागवत कोच no E1 में यात्रा कर रहे थे. बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद आउटर के पास पत्थर फेंका गया. पत्थर लगने से कोच का शीशा भी टूट गया. हालांकि इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
बताया जा रहा है कि टूंडला जंक्शन पर सुरक्षा जांच और जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, ट्रेन को शाम 7:41 बजे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक जब पत्थर फेंका गया तब कोच में आरएसएस प्रमुख मौजूद थे. पत्थर से खिड़की का कांच टूट गया. सुरक्षा और सतर्कता को देखते हुए ट्रेन को बीच रास्ते में कहीं भी रोका नहीं गया और उसे सीधे आगे के लिए रवाना रखा गया. घटना की सूचना मिलते ही टूंडला जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेलवे पुलिस के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ तैनात हो गए.
इसे भी पढ़ें : अंदर ही अंदर चल रही पड़ताल! बजरंग दल के संस्थापक ने उठाए सवाल, अखिलेश बोले- सरकार मौन क्यों है, क्या जांच की आंच से बड़े लोग डरे हुए हैं?
जानकारी के मुताबिक सुरक्षा के कड़े प्रोटोकॉल और स्टेशन पर भीड़भाड़ को देखते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत को ट्रेन की बोगी से नीचे नहीं उतारा गया. सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने बोगी के भीतर जाकर उनसे मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना. संघ प्रमुख के पूरी तरह सही-सलामत होने की पुष्टि टीम ने की.

