अमृतसर. पंजाब के मौसम में एक बार फिर से बदलाव होने वाला है। यहां पर एक बार फिर से ओस के बीच बारिश होने की संभावना जताई जा रही है.
बारिश होने के अनुमान के बाद यह संभावना है कि राज्य में ठंड बढ़ सकती है। अमृतसर में रविवार को अधिकतम तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज घनी धुंध रहेगी। तापमान 17.0 से 22.0 डिग्री के बीच रहेगा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 11 से 13 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश और पंजाब में सुबह और रात में घने कोहरे की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कुछ जिलों में बारिश भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि बारिश तीन दिन होने की संभावना है। अगले 12 घंटे में दक्षिण बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनेगा। इसके कारण सोमवार के बाद 4 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

इसके साथ ही आईएमडी ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में 12 से 15 नवंबर तक भारी बारिश की आशंका है जताई है।
- पहले शराब पिलाई, फिर… बहन से छेड़छाड़ करने वाले दोस्त की हत्या, पुलिस से बचने के लिए की ऐसी प्लानिंग, 9 महीने बाद खुली पोल
- पटना में ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक की ई-रिक्शा में गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
- एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा का वायरल पत्र फर्जी: PHQ ने अभ्यर्थियों से की सतर्क रहने की अपील, फेक खबर फैलाने पर सख्त चेतावनी
- …तो आप कैसा बेटा हैं जी? जनसंवाद कार्यक्रम में बुजुर्ग मां के साथ पहुंचे युवक को विजय सिन्हा ने लगाई फटकार
- “ऑपरेशन सिंदूर जारी है…” पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- इस बार भारत की प्रतिक्रिया बेहद सख्त और निर्णायक होगी

