Rajasthan News: उपचुनाव के तहत खींवसर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला काफी रोचक बना हुआ है। राजस्थान की सात सीटों पर होने वाले इन उपचुनावों में खींवसर सीट खासा ध्यान खींच रही है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर तीखे बयान दे रहे हैं, लेकिन बीजेपी प्रत्याशी रेवत राम डांगा के समर्थन में आयोजित सभा में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का बयान सबसे चर्चा में है।

मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जनता को संबोधित करते हुए दावा किया, मैं गारंटी देता हूं, हम हार ही नहीं सकते। अगर हार गए तो मैं मूंछ और बाल मुंडवाकर चौक में खड़ा हो जाऊंगा।
जनता खुद लड़ रही है चुनाव
बीजेपी प्रत्याशी रेवत राम डांगा ने सभा में कहा कि इस चुनाव में जनता का टिकट है और वही इसे लड़ रही है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी ने खींवसर उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। अब, 13 नवंबर को खींवसर के मतदाता फैसला करेंगे कि विधानसभा में किसका प्रतिनिधित्व होगा।
पढ़ें ये खबरें भी
- Congress Candidates 2nd List: असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों दूसरी लिस्ट, 23 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर आर-पार के मूड में US, सहयोगी मुल्कों से कहा- अपना युद्धपोत भेजें, ट्रंप को चीन, फ्रांस सहित अन्य देशों से उम्मीद
- Delhi Morning News Brief: राहुल गांधी के बयान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति; Delhi MCD की बैठक में लिए कई अहम फैसले; ईरान युद्ध का असर: दिल्ली पुलिस की छुट्टियों पर लगी रोक; पुरानी दिल्ली के विकास को मिलेगी नई गति
- CG Weather Update : मौसम का यू टर्न, आज हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना
- UP Weather Today: भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में बारिश और ओले गिरने के आसार, 40 से 50 किमी. की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

