Rajasthan News: उपचुनाव के तहत खींवसर विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला काफी रोचक बना हुआ है। राजस्थान की सात सीटों पर होने वाले इन उपचुनावों में खींवसर सीट खासा ध्यान खींच रही है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर तीखे बयान दे रहे हैं, लेकिन बीजेपी प्रत्याशी रेवत राम डांगा के समर्थन में आयोजित सभा में चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर का बयान सबसे चर्चा में है।

मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जनता को संबोधित करते हुए दावा किया, मैं गारंटी देता हूं, हम हार ही नहीं सकते। अगर हार गए तो मैं मूंछ और बाल मुंडवाकर चौक में खड़ा हो जाऊंगा।
जनता खुद लड़ रही है चुनाव
बीजेपी प्रत्याशी रेवत राम डांगा ने सभा में कहा कि इस चुनाव में जनता का टिकट है और वही इसे लड़ रही है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी ने खींवसर उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। अब, 13 नवंबर को खींवसर के मतदाता फैसला करेंगे कि विधानसभा में किसका प्रतिनिधित्व होगा।
पढ़ें ये खबरें भी
- गुरुपर्व पर पाकिस्तान जाने को बेताब संगत! ननकाना साहिब के लिए 2,803 श्रद्धालुओं ने जमा करवाए पासपोर्ट, पंजाब सबसे आगे
- ‘राहुल गांधी ने कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया’, MLC चुनाव के बीच जदयू नेता का बड़ा बयान
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना: देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, CM साय ने बताया गौरव का क्षण
- बड़ा हादसाः मौत की पटरी और फाटक नदारद, लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, चालक का सिर धड़ से अलग, 6 लोग घायल
- SIR के विरोध में दिल्ली में मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, नेहा बोरा और तुषार गांधी होंगे शामिल

