Rajasthan News: जिले में डिजिटल ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के जरिए लोगों से लाखों रुपये ऐंठने का प्रयास किया जा रहा है। इस गिरोह ने खुद को सिरोही एसपी ऑफिस का कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति से 6 लाख रुपये की मांग की। ठग ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो पुलिस उसे घर से गिरफ्तार कर लेगी।

सिरोही एसपी अनिल बेनीवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं और आरोपी का पता लगाने की कार्रवाई जारी है। एसपी ने जिले के निवासियों को चेतावनी दी कि वे ऐसे फ्रॉड कॉल्स से सतर्क रहें। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी अनजान नंबर से आए वीडियो कॉल या ओटीपी अनुरोधों से सावधान रहें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।
पीड़ित, मोहन पुरोहित ने बताया कि आरोपी ने बीती रात 8:30 से लेकर रात 1:30 तक लगातार सैकड़ों कॉल करके धमकाया और फर्जी मामले में फंसाने की बात कही। कॉलर ने अपना नाम अनिल बताते हुए खुद को एसपी ऑफिस का कर्मचारी बताया और सुबह एसपी ऑफिस में मिलने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनिल बेनीवाल ने तुरंत जांच शुरू कर दी है, और संबंधित कॉल नंबर की ट्रेसिंग की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Rajasthan News: शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही: RTE प्रवेश में आयु सीमा में छूट नहीं मिलने से 50 हजार बच्चे आवेदन से वंचित
- जंगलों में लगने वाली आग को रोकने धामी सरकार ने खरीदा 5 करोड़ 42 लाख का पिरूल, सदन में वनमंत्री ने साझा की जानकारी
- शादी के महज 25 दिन बाद पत्नी ने खेला खूनी खेल: पति को रास्ते से हटाने रची खौफनाक साजिश, फिर प्रेमी संग मिलकर दिल दहला देने वाली वारदात को दिया अंजाम
- सीमेंट कंपनी के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, ट्रैक्टर रैली निकालकर घेरा कलेक्ट्रेट, चार गुना मुआवजा और स्थायी नौकरी की मांग
- सहारा इंडिया को झटका, मुजफ्फरपुर उपभोक्ता आयोग ने दिया 14.37 लाख रुपये भुगतान का आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

