Rajasthan News: जिले में डिजिटल ठगी का एक नया मामला सामने आया है, जिसमें सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के जरिए लोगों से लाखों रुपये ऐंठने का प्रयास किया जा रहा है। इस गिरोह ने खुद को सिरोही एसपी ऑफिस का कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति से 6 लाख रुपये की मांग की। ठग ने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो पुलिस उसे घर से गिरफ्तार कर लेगी।

सिरोही एसपी अनिल बेनीवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं और आरोपी का पता लगाने की कार्रवाई जारी है। एसपी ने जिले के निवासियों को चेतावनी दी कि वे ऐसे फ्रॉड कॉल्स से सतर्क रहें। उन्होंने लोगों से कहा कि किसी भी अनजान नंबर से आए वीडियो कॉल या ओटीपी अनुरोधों से सावधान रहें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।
पीड़ित, मोहन पुरोहित ने बताया कि आरोपी ने बीती रात 8:30 से लेकर रात 1:30 तक लगातार सैकड़ों कॉल करके धमकाया और फर्जी मामले में फंसाने की बात कही। कॉलर ने अपना नाम अनिल बताते हुए खुद को एसपी ऑफिस का कर्मचारी बताया और सुबह एसपी ऑफिस में मिलने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनिल बेनीवाल ने तुरंत जांच शुरू कर दी है, और संबंधित कॉल नंबर की ट्रेसिंग की जा रही है।
पढ़ें ये खबरें भी
- गुरुपर्व पर पाकिस्तान जाने को बेताब संगत! ननकाना साहिब के लिए 2,803 श्रद्धालुओं ने जमा करवाए पासपोर्ट, पंजाब सबसे आगे
- ‘राहुल गांधी ने कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया’, MLC चुनाव के बीच जदयू नेता का बड़ा बयान
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना: देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, CM साय ने बताया गौरव का क्षण
- बड़ा हादसाः मौत की पटरी और फाटक नदारद, लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, चालक का सिर धड़ से अलग, 6 लोग घायल
- SIR के विरोध में दिल्ली में मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, नेहा बोरा और तुषार गांधी होंगे शामिल

