लुधियाना. पंजाब उपचुनाव को लेकर इलेक्शन कमिशन ने सख्त रवैया अपनाया है। कमीशन ने गिद्दड़बाहा से भाजपा उम्मीदवार मनप्रीत बादल और लुधियाना से कांग्रेसी सांसद राजा वड़िंग को नोटिस भेजा है। दोनों पर आचार संहिता का उल्लंघन करना का आरोप लगा है। नोटिस का जवाब देने के लिए दोनों को 24 घंटे का समय दिया गया है।
यह लगे है आरोप
सांसद राजा वड़िंग अपनी पत्नी अमृता वड़िंग के लिए प्रचार कर रहे हैं। उन पर आरोप हैं कि उन्होंने मस्जिद में जाकर चुनाव प्रचार किया है। इसी को लेकर उनकी शिकायत इलेक्शन कमिशन को दी गई थी, जिसे लेकर नोटिस जारी किया गया है।
वहीं दूसरी ओर भाजपा उम्मीदवार मनप्रीत बादल ने कुछ दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान केंद्र सरकार में नौकरी दिलाने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि वह रेलवे में नौकरी लगवा देंगे, कुछ दिन रेलवे मंत्री गिद्दड़बाहा में ही रहेंगे। वीडियो वायरल होने के बाद उनकी शिकायत इलेक्शन कमिशन को की गई।
- रिटायर्ड सूबेदार से छीना मोबाइल, बचाने आए बुजुर्ग को स्नैचर ने रौंदा, हालत गंभीर
- रेनू भाटिया ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करना दुर्भाग्यपूर्ण’
- एयर इंडिया की उड़ान बनी ‘परेशानी एक्सप्रेस’: घंटों देरी, बंद AC और यात्रियों को हाल बेहाल, जमकर मचा हंगामा
- शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने 200 साधु-संतों को दिलाई गौ रक्षा की शपथ, UP की 403 विधानसभाओं में यात्रा की घोषणा
- Gaudham Cup 2026: टूर्नामेंट के चौथे दिन बिट्टू इलेवन की शानदार जीत, नूतन कार को 39 रनों से दी शिकस्त, परमीत सिंह माटा बोले- मैदान में हारा इंसान जीत सकता है, मन से हारा नहीं

