कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। नगर निगम सफाई कर्मचारियों ने निगम परिषद के बाहर डब्बा बजाओ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ‘आटा-दाल-चावल खत्म’ लिखा डब्बा बजाया और समय पर वेतन दिए जाने सहित अन्य मांगो को लेकर सभापति को ज्ञापन सौंपा। सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी कि अगर होली से पहले उनकी सैलरी सहित अन्य मांगों को पूरा नही किया गया तो वह कामबंद हड़ताल पर जाने के साथ भोपाल कूच करने मजबूर होंगे।
यह भी पढ़ें: दो बच्चों की मां को हुआ ‘लवेरिया’: जेवर और कैश लेकर सोशल मीडिया आशिक संग फरार, पति ने SP से लगाई गुहार
दरअसल, नगर निगम ग्वालियर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था जल्द ही ठप हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि निगम में काम करने वाले हजारों सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिला। इसे लेकर निगम परिषद भवन के बाहर कर्मचारियों को नियमित करने, समय पर वेतन दिए जाने को लेकर नारेबाजी की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने खाली डब्बा बजाया जिसमें ‘आटा-दाल-चावल खत्म’ लिखा गया।
यह भी पढ़ें: BJP नेता के फार्म हाउस में पकड़ाई शराब निकली जहरीली, पीने पर तय थी मौत, मास्टरमाइंड कांग्रेस लीडर समेत फरार आरोपियों की तलाश तेज
कर्मचारियों ने दर्द जाहिर करते हुए सभापति मनोज तोमर को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि वे लंबे समय से अपनी मांगो को लेकर बात रख रहे हैं। अगर अब भी उनकी सुनवाई नहीं होती है तो वे काम बंद कर हड़ताल पर जाने को मजबूर हो सकते हैं। जरूरत पड़ने पर वह भोपाल तक कूच कर सकते हैं। सभापति मनोज तोमर ने बताया है कि उनकी मांगों को लेकर वह स्थानीय निगम प्रशासन और प्रदेश शासन पर उनकी बात रखेंगे। ताकि उनको होने वाली परेशानियों को दूर किया जा सके।

