Punjab Weather Update : चंडीगढ़ और पंजाब के अधिकांश शहर घनी धुंध की चपेट में हैं। चंडीगढ़ की हवा पूरी तरह से प्रदूषित हो चुकी है। चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 375 से ऊपर पहुंच गया है, जो कि स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक है। वहीं, पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में AQI सबसे अधिक 289 दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.5% की गिरावट देखी गई है। अब तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है, जबकि पिछले कुछ दिनों से यह सामान्य से अधिक था। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक धुंध के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 15 नवंबर के बाद मौसम के साफ होने की उम्मीद है।
चंडीगढ़ में पिछले 5 दिनों से AQI बेहद खराब स्थिति में है। चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में AQI 370 दर्ज किया गया। पंजाब के जिलों में अमृतसर में AQI 254, बठिंडा में 151, जालंधर में 232, लुधियाना में 228, पटियाला में 269, मंडी गोबिंदगढ़ में 289 और रूपनगर में 190 दर्ज किया गया।

पराली जलाने के मामलों में कमी
पंजाब सरकार की सख्ती के बावजूद पराली जलाने के कुछ मामले सामने आ रहे हैं, हालांकि इनमें अब कमी आई है। पिछले 24 घंटों में पराली जलाने के 83 मामले दर्ज किए गए हैं। राहत की बात है कि 9 जिलों – होशियारपुर, मोगा, बरनाला, फिरोजपुर, गुरदासपुर, एसबीएस नगर, पठानकोट, रूपनगर, मोहाली, और तरनतारन में पराली जलाने का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। सबसे अधिक मामले मुक्तसर में 22 और बठिंडा में 18 दर्ज किए गए हैं। अब तक पराली जलाने के 7172 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
- सट्टेबाज BJP नेता गिरफ्तार, 100 करोड़ के सट्टा सिंडिकेट मामले में एक्शन, 2027 चुनाव की कर रहा था तैयारी
- भारतमाला मुआवजा घोटाला : सभी खसरा नंबरों की होगी जांच, संभाग आयुक्त ने बनाई अफसरों की दो टीमें
- ED ने I-PAC पर रेड करने वाले 2 अधिकारियों को किया सम्मानित, एक को “असाधारण संयम” और दूसरे को “असाधारण साहस” प्रदर्शन का मिला प्रशस्ति पत्र
- अंबाला में बड़ा हादसा: स्कूल जा रहा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, 6 बच्चे घायल
- आदिवासियों के आशियानों पर चला बुलडोजर: दिग्विजय शासन के ‘पट्टे’ और ‘पीएम आवास’ भी नहीं बचा सके घर! भीषण गर्मी में बेघर हुए कई परिवार

