Punjab Weather Update : चंडीगढ़ और पंजाब के अधिकांश शहर घनी धुंध की चपेट में हैं। चंडीगढ़ की हवा पूरी तरह से प्रदूषित हो चुकी है। चंडीगढ़ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 375 से ऊपर पहुंच गया है, जो कि स्वास्थ्य के लिए अत्यंत खतरनाक है। वहीं, पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ में AQI सबसे अधिक 289 दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान में 1.5% की गिरावट देखी गई है। अब तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है, जबकि पिछले कुछ दिनों से यह सामान्य से अधिक था। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 30.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 15 नवंबर तक धुंध के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 15 नवंबर के बाद मौसम के साफ होने की उम्मीद है।
चंडीगढ़ में पिछले 5 दिनों से AQI बेहद खराब स्थिति में है। चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में AQI 370 दर्ज किया गया। पंजाब के जिलों में अमृतसर में AQI 254, बठिंडा में 151, जालंधर में 232, लुधियाना में 228, पटियाला में 269, मंडी गोबिंदगढ़ में 289 और रूपनगर में 190 दर्ज किया गया।

पराली जलाने के मामलों में कमी
पंजाब सरकार की सख्ती के बावजूद पराली जलाने के कुछ मामले सामने आ रहे हैं, हालांकि इनमें अब कमी आई है। पिछले 24 घंटों में पराली जलाने के 83 मामले दर्ज किए गए हैं। राहत की बात है कि 9 जिलों – होशियारपुर, मोगा, बरनाला, फिरोजपुर, गुरदासपुर, एसबीएस नगर, पठानकोट, रूपनगर, मोहाली, और तरनतारन में पराली जलाने का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। सबसे अधिक मामले मुक्तसर में 22 और बठिंडा में 18 दर्ज किए गए हैं। अब तक पराली जलाने के 7172 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
- नक्सलवाद के खात्मे पर धन्यवाद प्रस्ताव : विधानसभा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- नक्सलवाद पर सरकार का संकल्प अटल, बस्तर में शांति और विकास की लिखी जा रही है नई इबारत
- CG Suspension News : सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पंचायत सचिव निलंबित, सीसी रोड निर्माण में लापरवाही पर हुआ एक्शन
- IND vs ENG 1st ODI: जीत के साथ भारत ने किया वनडे सीरीज का आगाज, इंग्लैंड को 6 विकेट से दी शिकस्त; गिल-वाशिंगटन की फिफ्टी, अक्षर पटेल का ऑलराउंड कमाल
- चंपत राय पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग, महंत संत दास बोले- भगवान राम पर टिप्पणी से आहत हुईं भावनाएं
- पेपर लीक, बेरोजगारी और छात्रों का टूटा बांध, सिर मुंडवाकर किया अनोखा प्रदर्शन

