Bihar Top News Today: बिहार (BIHAR) में आज 8 नवंबर 2026 को क्या कुछ खास रहा? कहां कौन सी घटना घटी? किस नेता के बयान से सियासत गरमाई? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर……………..

सीएम सम्राट ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली

सीएम सम्राट चौधरी ने आज रविवार (8 नवंबर) को दीपावली के पावन अवसर पर दीघा आशियाना रोड स्थित महालक्ष्मी देवी की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की तथा राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सीएम सम्राट ने वहां स्थित दलित बस्ती में पहुंचकर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की, उनके साथ दीपावली का पर्व मनाया, उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दीं तथा उपहार भेंट किए। इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि दिवाली के शुभ अवसर पर मैं समस्त बिहारवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पढ़ें पूरी खबर…………..

मुजफ्फरपुर में पुलिस टीम पर हमला, 3 घायल

मुजफ्फरपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। दरअसल पूरा मामला पियर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोविंदपुर गांव की है, जहां कल शनिवार की देर रात दो भाइयों में किसी बात को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना हो गई। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम पर मौके पर पहुंची। आरोप है कि इस दौरान मारपीट कर रहे दोनों भाइयों में एक ने अपने कुछ लोगों के साथ पुलिस की टीम पर ही हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस टीम में तैनात सब इंस्पेक्टर शेषनाथ यादव, सिपाही सुमित कुमार और बबीता कुमारी घायल हो गए। सब इंस्पेक्टर शेषनाथ यादव और सिपाही सुमित कुमार के कंधे पर गंभीर चोट है वही सिपाही बबीता कुमारी के शरीर में चोट है। पढ़ें पूरी खबर………………….

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को दी नसीहत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी में अब सीधे तौर पर राजनीतिक और वैचारिक लड़ाई लड़ने की ताकत नहीं बची है। इसके चलते वे उत्तर प्रदेश में अपने करीबियों और समर्थकों के माध्यम से बिहार के लोगों को लगातार अपमानित करवा रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी से इस तरह की राजनीति और बयानबाजी की संस्कृति को तुरंत बंद करने और इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि यदि इस रवैये में सुधार नहीं हुआ और भविष्य में राहुल गांधी बिहार की धरती पर कदम रखेंगे, तो राज्य की जनता और कार्यकर्ता उनके खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराएंगे। पढ़ें पूरी खबर…………………….

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

दरभंगा के बिरौल-शिवनगर घाट-कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग (SH-56) पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसा सिसौनी मोड़ के समीप उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के महमुदा गांव निवासी 20 वर्षीय शिवम कुमार (पिता- दिलीप यादव) के रूप में हुई है।  पढ़ें पूरी खबर………………..

शहजाद पूनावाला ने तेज प्रताप को बताया राजनीति का जोकर

रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन-2 के विजेता और पूर्व बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को लेकर एक तीखा बयान दिया है। शहजाद ने तेज प्रताप को भारतीय राजनीति का जोकर करार देते हुए कहा है कि न केवल वे खुद उन्हें गंभीरता से नहीं लेते, बल्कि उनका अपना परिवार और पूरा बिहार भी उन्हें राजनीतिक रूप से गंभीर नहीं मानता है। यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब तेज प्रताप यादव ने शो के परिणाम और शहजाद की जीत पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। पढ़ें पूरी खबर………………….

दिल्ली हादसे में खगड़िया के 5 मजदूरों की मौत

खगड़िया जिले के पांच मजदूरों की दिल्ली में हुए निर्माणाधीन इमारत हादसे में मौत हो गई। सभी मजदूर बेलदौर प्रखंड की बोबिल पंचायत के रहने वाले थे। हादसे में पांचों की मौत की पुष्टि होने के बाद उनके पैतृक गांव बेसीबासा और हनुमाननगर में मातम पसरा हुआ है। दीपावली से पहले हुई इस घटना ने पांच परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि यह हादसा दिल्ली के दरियागंज स्थित अजमेरी गेट-चावड़ी बाजार इलाके में हुआ था। यहां एक बहुमंजिला इमारत में छत की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान इमारत का हिस्सा गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए थे। पढ़ें पूरी खबर……………….

नवादा में बदमाशों ने मिठाई कारोबारी को मारी गोली

बिहार के नवादा में आज दिवाली के दिन बदमाशों ने एक मिठाई कारोबारी को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नेमदारगंज इलाके की बताई जा रही है। वहीं, घायल मिठाई कारोबारी की पहचान उत्तम कुमार के रूप में हुई। जिसके गर्दन में गोली लगी है। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मिठाई कारोबारी उत्तम कुमार शौच के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान वहां पहुंचे एक युवक ने उन पर गोली चला दी। पढ़ें पूरी खबर………………