उत्तम कुमार, मुजफ्फरपुर। जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया है। इस हमले में सब इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, पुलिस की गाड़ी भी दबंगों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दी गई। दरअसल पूरा मामला पियर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोविंदपुर गांव की है, जहां कल शनिवार की देर रात दो भाइयों में किसी बात को लेकर हुए विवाद में मारपीट की घटना हो गई।

घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम पर मौके पर पहुंची। आरोप है कि इस दौरान मारपीट कर रहे दोनों भाइयों में एक ने अपने कुछ लोगों के साथ पुलिस की टीम पर ही हमला कर दिया। इस हमले में पुलिस टीम में तैनात सब इंस्पेक्टर शेषनाथ यादव, सिपाही सुमित कुमार और बबीता कुमारी घायल हो गए। सब इंस्पेक्टर शेषनाथ यादव और सिपाही सुमित कुमार के कंधे पर गंभीर चोट है वही सिपाही बबीता कुमारी के शरीर में चोट है।

घटना की सूचना पियर थाना को दी गई, जिसके बाद पियर थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचकर पुलिस टीम के साथ मारपीट करने वाले आरोपी कुलदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कुलदीप कुमार अपने भाई से झगड़ा झंझट और मारपीट कर रहे थे। पियर थाना पदाधिकारी जब पहुंचकर छानबीन शुरू किया तो पता चला की बहन के शादी को लेकर झंझट चल रहा था और कुलदीप कुमार अपने भाई के साथ मारपीट कर रहे थे।

घटना के बारे में डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि, पियर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में दो भाई के बीच विवाद हो रहा था, जिसे लेकर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची थी। तभी एक भाई (कुलदीप कुमार) ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान टीम में शामिल पदाधिकारी और सिपाही घायल हो गए। मामले में आरोपी कुलदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं पियर थाना में 188 / 26 केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- पंजाब में तेज रफ्तार कार ने सुपौल के युवक को रौंदा, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया