बालासोर : ओडिशा के बालासोर जिले के भोगराई पुलिस सीमा के अंतर्गत नारायणपुर गांव में आज एक दुखद घटना में एक कुत्ते ने बुजुर्ग महिला को नोच-नोच कर मार डाला। मृतक की पहचान बासंती साहू के रूप में हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार, महिला आज सुबह अपने घर के बाहर बैठी थी तभी कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मदद के लिए चिल्लाने लगी।
उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और महिला को बचाने की कोशिश करते हुए कुत्ते को पीट-पीट कर मार डाला। दुर्भाग्य से महिला ने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर, ग्रामीणों ने मृतक के परिवार के लिए अनुग्रह राशि की मांग की है। घटना के बाद इलाके में मातम छा गया।

- सीएम रेखा गुप्ता ने तिरुपति बालाजी के दर्शन किए, सोशल मीडिया पर लिखा- ‘भगवान वेंकटेश्वर की दिव्य मौजूदगी हमें…,’
- साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : छत्तीसगढ़ में UCC ड्राफ्ट के लिए बनेगी समिति, महिलाओं को जमीन रजिस्ट्री में 50% छूट, सैनिकों को भी राहत समेत लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले
- हत्या या खुदकुशी? पेड़ पर युवक का लटका हुआ शव मिलने से फैली सनसनी
- 2 बोरी गेंहू है जान की कीमत! बेटे ने पीट-पीटकर पिता को उतारा मौत के घाट, मां को भी किया घायल, जानिए ‘लाल’ के काल बनने की कहानी…
- देवास में बड़ा फर्जीवाड़ा: कलेक्टर के फर्जी हस्ताक्षर और आदेश जारी कर बेची जमीन, तीन बाबू और एक दलाल गिरफ्तार
