सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर. रायपुर उत्तर विधानसभा से भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. वह एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में हैं. उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सुबह ब्रश नहीं करते हैं. अगर करेंगे तो उनकी बोली में शुद्धता आएगी. यह बयान उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा दिए गए टिप्पणी को लेकर दिया है.

पुरंदर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ राहुल गांधी की टिप्पणी शोभनीय नहीं है. वह संविधान की बात करते हैं, पीएम मोदी उनके भी प्रधानमंत्री है, ऐसी टिपप्णी करना दुखद है. 

देश का विभाजन करने वाले भोग रहे दुख

विभाजन विभीषिका दिवस मनाने को लेकर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि 14 अगस्त दु:खद तारीख है. इस दिन स्वार्थी और असामाजिक तत्वों ने भारत का विभाजन किया.  विभाजन करने वाले आज दु:ख भोग रहे हैं और उनकी पार्टी भी दु:ख भोग रही है.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H