कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में कैमरे के सामने महिला स्टाफ नर्स ने कीटनाशक पीकर दी जान देने की कोशिश का मामला सामने आया है। एकलव्य आवासीय विद्यालय की महिला स्टाफ नर्स जागृति इनवाती ने यह खौफनाक कदम उठाया है। शहर के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स का इलाज चल रहा है।
घोर कलयुगः आठवीं की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, हॉस्टल वार्डन और एएनएम की पर उठे सवाल,
विद्यालय की प्राचार्य पर प्रताड़ना का आरोप
पीड़िता ने विद्यालय की प्राचार्य अविनाश रानी शर्मा पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। खुदकुशी की कोशिश के पहले आदिवासी स्टाफ नर्स ने खुद का वीडियो बनाया। वीडियो में एकलव्य आवासीय विद्यालय की प्राचार्या अविनाश रानी शर्मा और दो अन्य लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
पहले भी प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायतें कर चुकी
स्टाफ नर्स की खुदकुशी की कोशिश का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया। कांग्रेस नेता और विधायक विक्रांत भूरिया ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर पोस्ट कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जागृति इनवाती जबलपुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में पदस्थ है। स्टाफ नर्स ने इसके पहले प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस और विभाग में अनियमितताओं की शिकायतें की थी। वीडियो में स्टाफ नर्स ने शिकायतें वापस लेने के लिए प्रताड़ित करने का जिक्र किया है।

