जालंधर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन नशा तस्करों को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। इन तस्करों के पास से 14 क्विंटल (1400 किलो) चूरा पोस्त बरामद किया गया है। यह मादक पदार्थ दो गाड़ियों में लाया जा रहा था, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
नाके पर रोकी गई गाड़ियां
पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अड्डा थब्बलके के पास नाकाबंदी की थी। इसी दौरान जमशेर-जंडियाला रोड पर तेज रफ्तार से आती एक बोलेरो और इनोवा को रोका गया। जब पुलिस ने बोलेरो के ड्राइवर को रुकने का इशारा किया, तो उसने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे आ रही इनोवा उससे टकरा गई।
तीनों आरोपी जालंधर जिले के निवासी
स्वप्न शर्मा ने जानकारी दी कि बोलेरो में बैठे आरोपियों की पहचान गुरअवतार सिंह उर्फ तारी (पिंड भोडे, तहसील फिल्लौर) और धर्म सिंह (पिंड दीआ छन्ना, महितपुर, जालंधर) के रूप में हुई है। इनोवा के ड्राइवर की पहचान दलेर सिंह उर्फ दलोरा (पिंड धर्म सिंह दाना छन्ना, महितपुर, जालंधर) के रूप में की गई है।

गाड़ियों से बरामद हुआ मादक पदार्थ
पुलिस द्वारा वाहनों की जांच करने पर बोलेरो में 20-20 किलो के प्लास्टिक बैग में कुल 55 बोरी मादक पदार्थ बरामद हुईं। वहीं, इनोवा से 15 बोरी बरामद की गईं। कुल मिलाकर दोनों गाड़ियों से 14 क्विंटल (1400 किलो) चूरा पोस्त बरामद हुआ। जांच में सामने आया है कि आरोपी यह मादक पदार्थ मध्य प्रदेश, झारखंड और राजस्थान से लाते थे। इनके गुजरात के कुछ तस्करों से भी संबंध हैं। यह मादक पदार्थ विदेशों में भी सप्लाई किया जाता था.
- Punjab News : AAP विधायक पठानमाजरा को कोर्ट में किया गया पेश, 7 दिन की बढ़ी पुलिस रिमांड
- ‘आओ, भूखी शार्क्स को दावत मिल जाएगी’, अमेरिका को ईरानी सेना की वॉर्निंग, ईरान ने दबा दी ट्रंप की कमजोर नस; तिलमिला गए अमेरिकी राष्ट्रपति
- TRANSFER BREAKING : यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 9 IAS अफसरों का ट्रांसफर
- MP TOP NEWS TODAY: कलेक्टर के हाथ महावीर जयंती की छुट्टी, 8वीं की छात्रा से 9वीं के स्टूडेंट ने किया रेप, साहब की ‘पावर’ सरकारी ‘करंट’, पूर्व छात्रा नेपाल में बनी सेंट्रल मिनिस्टर, महाकाल की शरण में ‘अनुपमा’, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- Bihar Top News Today: बिहार मैट्रिक का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने लहराया परचम, CM नीतीश से मिले अनंत सिंह, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, PK की बड़ी भविष्यवाणी, पति के सामने पत्नी की दर्दनाक मौत, मामूली बात में युवक की हत्या, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
