बलवंत भट्ट, मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम ने एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पर दबिश दी है। कार्रवाई में करीब पांच थाने की टीम मौजूद रही।
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि गरोठ थाना क्षेत्र के सुरजना गांव में जंगली एरिये में बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स बनाई जा रही है। जानकारी मिलते ही कई थानों के टीआई सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके छापा मारा।
बताया जा रहा है कि एक खेत से बड़ी मात्रा में एमडी सहित ड्रग्स बनाने के केमिकल ओर सामग्री जब्त हुई है। सूत्रों केअनुसार पुलिस नदी के रास्ते एमडी बनाने की फैक्ट्री तक पहुंची है।
इस दौरान कुछ आरोपियों के गिरफ्तार होने की भी सूचना है। देर रात तक कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, इसे लेकर अधिकृत जानकारी नहीं मिली है।

