Rajasthan Crime News: राजस्थान के धौलपुर जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र के दौनारी गांव में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका जूली पत्नी शेर सिंह ठाकुर की डेड बॉडी उसके ससुराल में कमरे के अंदर मिली. ससुराल पक्ष के लोग शव को छोड़कर फरार हो गए. घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी.
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया
थाना प्रभारी गंभीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. सीओ अनूप कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने मौके पर जांच की. विवाहिता का शव कमरे में पड़ा मिला, और कमरे की खिड़कियों के शीशे टूटे हुए थे. साथ ही, कमरे में सामान बिखरा हुआ पाया गया.

एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत
शव को कब्जे में लेकर सैंपऊ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा.
दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप
मृतका के भाई मनीष कुमार ने आरोप लगाया कि 2021 में बहन जूली की शादी दौनारी गांव के शेर सिंह ठाकुर से हुई थी. विवाह में नकदी और दहेज दिया गया था. इसके बावजूद जूली की सास और पति अतिरिक्त दहेज के लिए 50 हजार रुपये और एक भैंस की मांग कर रहे थे. भाई ने आरोप लगाया कि जूली को लगातार प्रताड़ित किया गया और शनिवार की रात उसकी हत्या कर दी गई.
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर ससुराल पक्ष के लोग फरार हो चुके थे. घर पर केवल एक बुजुर्ग महिला मिली है. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News Today: बिहार में शराबबंदी खत्म करने की मांग, हॉर्स ट्रेडिंग में घिरे कांग्रेस विधायक, तेजस्वी के बयान पर सियासी बवाल, नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, शादी से 10 दिन पहले युवक की मौत, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…..
- उत्तराखंड में चौतरफा विकास: कई विकास योजनाओं के लिए धामी सरकार ने 53.56 करोड़ की दी स्वीकृति, जानिए कहां खर्च किए जाएंगे पैसे
- लड़की होने पर ट्रिपल तलाक: लगातार 2 बार हुई बेटी तो भड़का पति, पत्नी से फोन पर तोड़ दिया रिश्ता
- कपूरथला में चुनाव से पहले हिंसा, फायरिंग के बाद रुकी प्रक्रिया; किडनैपिंग के आरोप
- Today’s Top News : CM ने की जन्नराथ रथ यात्रा के लिए 5 लाख की घोषणा, शराब की नई रेट लिस्ट जारी, स्वास्थ्य सचिव के नाम पर ठगी, जग्गी हत्याकांड मामले पर कल अंतिम सुनवाई, कुम्हारी खारून ब्रिज आज से एक महीने के लिए बंद, पूर्व पुलिसकर्मी ने की पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या, सामाजिक पेंशन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
