Rajasthan News: समरावता गांव में हिंसा पर सवाल, किरोड़ी लाल मीणा बोले- मामला शक के घेरे मेंराजस्थान के टोंक जिले के समरावता गांव में हाल ही में हुई हिंसा को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से चर्चा के दौरान लोगों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की।
इस बीच, बीजेपी नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए इसे शक के दायरे में बताया। दौसा प्रत्याशी और उनके भाई जगमोहन मीणा द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में किरोड़ी लाल ने न्यायिक जांच की मांग की है।

किरोड़ी लाल मीणा का बयान: पूरा मामला संदेहास्पद
किरोड़ी लाल ने कहा, घटना के घटनाक्रम को समझना मुश्किल है। पहले थप्पड़ मारने की घटना, फिर 8 घंटे बाद गांव में प्रवेश और उसके बाद सरेंडर करना ये सारी बातें संदेह पैदा करती हैं। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसी घटनाओं पर सवाल उठाए हैं। इससे पहले भी नरेश मीणा के थप्पड़ कांड के बाद उन्होंने नाराजगी जताई थी और कहा था कि वे हमेशा जनहित के लिए संघर्ष करते रहे हैं।
ग्रामीणों को निर्दोष बताया
किरोड़ी लाल मीणा ने इस घटना में ग्रामीणों को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा, ग्रामीण 100% निर्दोष हैं। जो व्यक्ति खुद गाड़ी लेकर आया, वह अपनी गाड़ी को आग नहीं लगाएगा। पुलिस की गाड़ी को किसने जलाया, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
न्यायिक जांच की मांग
बीजेपी नेता ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की आवश्यकता पर जोर दिया है। उनका कहना है कि जो कुछ भी हुआ है, वह एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है, जिसे बेनकाब करना जरूरी है।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News Today: बिहार में शराबबंदी खत्म करने की मांग, हॉर्स ट्रेडिंग में घिरे कांग्रेस विधायक, तेजस्वी के बयान पर सियासी बवाल, नौकरी का झांसा देकर महिला से गैंगरेप, शादी से 10 दिन पहले युवक की मौत, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…..
- उत्तराखंड में चौतरफा विकास: कई विकास योजनाओं के लिए धामी सरकार ने 53.56 करोड़ की दी स्वीकृति, जानिए कहां खर्च किए जाएंगे पैसे
- लड़की होने पर ट्रिपल तलाक: लगातार 2 बार हुई बेटी तो भड़का पति, पत्नी से फोन पर तोड़ दिया रिश्ता
- कपूरथला में चुनाव से पहले हिंसा, फायरिंग के बाद रुकी प्रक्रिया; किडनैपिंग के आरोप
- Today’s Top News : CM ने की जन्नराथ रथ यात्रा के लिए 5 लाख की घोषणा, शराब की नई रेट लिस्ट जारी, स्वास्थ्य सचिव के नाम पर ठगी, जग्गी हत्याकांड मामले पर कल अंतिम सुनवाई, कुम्हारी खारून ब्रिज आज से एक महीने के लिए बंद, पूर्व पुलिसकर्मी ने की पत्नी और सौतेली बेटी की हत्या, सामाजिक पेंशन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

