शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल हाल ही में विभिन्न विवादों से घिरे नजर आए। इसके चलते उन्होंने बीते दिन अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद आज सोमवार को चंडीगढ़ में अकाली दल की कार्यकारिणी की बैठक कार्यवाहक अध्यक्ष बलविंदर सिंह भुंदर की अगुवाई में होगी। इस बैठक में सुखबीर बादल के इस्तीफे को लेकर निर्णय लिया जा सकता है।
गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल में लंबे समय से सुधार लहर के नेताओं द्वारा सुखबीर बादल के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। इस बीच, सुखबीर बादल ने अचानक श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचकर जथेदार से निवेदन किया कि उन्हें जल्द से जल्द तन्हाई (धार्मिक दंड) लगाई जाए, और इसके बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया। अकाली दल के प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने स्पष्ट किया कि इस इस्तीफे का सुधार लहर से कोई संबंध नहीं है और पार्टी का बहुमत अभी भी सुखबीर बादल के पक्ष में है।

सुखबीर बादल का इस्तीफा पंजाब की राजनीति में चर्चा का प्रमुख विषय बन गया है। कुछ राजनीतिक विश्लेषकों ने इसे महज एक रणनीति बताया है, जबकि अन्य इसे साजिश करार दे रहे हैं। साथ ही, अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिरोमणि अकाली दल फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा बन सकता है।
आज होने वाली कार्यकारिणी की बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं। इस बैठक में लिए जाने वाले फैसलों का न केवल शिरोमणि अकाली दल की राजनीति पर बल्कि पंजाब की राजनीतिक स्थिति पर भी गहरा असर पड़ सकता है।
- Today’s Top News : CM साय ने समीक्षा बैठक में अफसरों को दिया अल्टीमेटम, शराब घोटाला मामले में 13 ठिकानों पर ED की छापेमारी, IED ब्लास्ट में शहीद जवानों को दी गई आखिरी सलामी, दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपती की मौत, प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- इंजीनियरिंग स्टूडेंट पर एसिड अटैक: फ्लाईओवर के ऊपर से बदमाश ने घर पर फेंका, बुरी तरह झुलसा छात्र
- एक कदम हरियाली की ओर : सीएम योगी की अपील, हर विद्यार्थी लगाए एक पौधा, नदी किनारों पर वृहद पौधरोपण को प्राथमिकता
- गया में गैंगरेप पर फूटा आक्रोश, पीड़िता के घर पहुंची भाकपा माले की टीम, प्रशासन को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
- अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा ट्रस्ट की बैठक आयोजित, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
