जालंधर. जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को महिलाओं के लिए टिप्पणी करना भारी पड़ा है। इसे लेकर महिलाओं में रोष देखा गया है। पंजाब महिला कमिशन ने इसके लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही इस विषय में सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है।
जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी एक बार फिर से विवादों में आए गए हैं। महिलाओं के लिए उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जो अभद्र है और जिसे नहीं किया जाना चाहिए। चन्नी को 19 नवंबर को 11 बजे स्पष्टीकरण देने के लिए महिला कमिशन ने बुलाया है। अगर चन्नी ने इसका जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
आयोग ने यह भी कहा है कि एक दिन के अंदर अगर नोटिस का जवाब नहीं दिया तो डीजीपी को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए चिट्ठी भेजी जाएगी। ऐसे में जो भी कानूनी धारा होगी, वह सांसद चन्नी पर लगाई जाएगी।
आपको बता दें कि गिद्दड़बाहा से कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वारिंग के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी का महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले पर आप नेता हरदीप सिंह ढिल्लों ने कहा था कि चन्नी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और ऐसी टिप्पणी नहीं करना चाहिए जो लोगों की भावना को ठेस पहुंचाता है।
- CG Accident News : अलग-अलग सड़क हादसों में 4 की मौत… चावल भरी हाइवा और पिकअप की भिड़ंत, इधर दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर
- Rajasthan News: राजस्थान में गौवंश पर संग्राम; पूर्व मंत्री खाचरियावास ने सरकार पर लगाया आरोपी को बचाने का आरोप, दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
- सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता: अररिया बैंक लूट का आरोपी और 25,000 का इनामी अभिषेक झा दिल्ली से गिरफ्तार
- Rajasthan News: क्या राजस्थान के स्कूलों को मिलेंगे 70,000 शिक्षक? सदन में शिक्षा मंत्री और विपक्ष के बीच तीखी झड़प
- ‘बदले की कार्रवाई’, सबरीमाला सोना चोरी मामले में मंदिर के तंत्री का बड़ा बयान, कहा- झूठे मामलों में फंसाया गया


