जालंधर. जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को महिलाओं के लिए टिप्पणी करना भारी पड़ा है। इसे लेकर महिलाओं में रोष देखा गया है। पंजाब महिला कमिशन ने इसके लिए नोटिस जारी किया है। साथ ही इस विषय में सख्त कार्यवाही करने की मांग की गई है।
जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी एक बार फिर से विवादों में आए गए हैं। महिलाओं के लिए उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है जो अभद्र है और जिसे नहीं किया जाना चाहिए। चन्नी को 19 नवंबर को 11 बजे स्पष्टीकरण देने के लिए महिला कमिशन ने बुलाया है। अगर चन्नी ने इसका जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
आयोग ने यह भी कहा है कि एक दिन के अंदर अगर नोटिस का जवाब नहीं दिया तो डीजीपी को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए चिट्ठी भेजी जाएगी। ऐसे में जो भी कानूनी धारा होगी, वह सांसद चन्नी पर लगाई जाएगी।
आपको बता दें कि गिद्दड़बाहा से कांग्रेस प्रत्याशी अमृता वारिंग के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी का महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले पर आप नेता हरदीप सिंह ढिल्लों ने कहा था कि चन्नी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और ऐसी टिप्पणी नहीं करना चाहिए जो लोगों की भावना को ठेस पहुंचाता है।
- UP बदल रहा है, आगे बढ़ रहा हैः दूध उत्पादन में यूपी नंबर-1, डेयरी सेक्टर से 2.25 लाख लोगों को मिला रोजगार
- खबर का असर: 10 साल का इंतजार हुआ खत्म, राज्य के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के नाम राजपत्र में प्रकाशित, अब मिलेगी सरकारी नौकरी
- झारखंड छात्र आंदोलन में CJP की एंट्री : अभिजीत दीपके बोले- हर लड़ाई में छात्रों के साथ रहेंगे
- दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
- तेज रफ्तार कार का कहर : स्कूल से घर लौट रही बच्ची को मारी टक्कर, कार और ई-रिक्शा को भी ठोका, CCTV फुटेज आया सामने


