मोगा. मोगा में सीआईए और थाना सिटी के एक पुलिस की एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई है। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस काफी समय से लगी हुई थी, उस पर पहले से 17 मामले दर्ज है।
आरोपी पहले भी कई अपराध को अंजाम दे चुका है। इसके पहले उसने दो भाईयों पर हमला किया था और जिले से फरार हो गया था। आरोपी को पुलिस देहरादून से कल गिरफ्तार करके लाई थी।

आज आरोपी से रिकवरी करने के लिए पुलिस उसे लेकर जा रही थी कि आरोपी ने एमपी बस्ती में अपने पिस्टल से पुलिस पर 2 फायर कर दिए। वहीं पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। आरोपी को काबू करके उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ बाबा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी मोगा अजय गांधी ने बताया कि सुनील कुमार उर्फ बाबा पर पहले भी 17 मामले दर्ज है।
- गेहूं खरीद पर बनी सहमति: CM भगवंत मान और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी की बैठक में सुलझे अहम मुद्दे
- समाधान शिविर में DC का सख्त एक्शन! शिकायतों पर मौके पर ही दिए त्वरित समाधान के निर्देश
- धार भोजशाला केस: पांचवें दिन कोर्ट में हिंदू पक्ष ने पेश किए ग्रंथों और मूर्तियों से जुड़े साक्ष्य, 15 अप्रैल को अगली सुनवाई
- लोरमी बनेगा छत्तीसगढ़ का नया टूरिज्म हब, मास्टरप्लान तैयार, कलेक्टर ने भूमि विवादों को सुलझाने के दिए निर्देश
- अंबाला में बड़ा खुलासा! RTA की छापेमारी से पहले ही WhatsApp ग्रुप से लीक होती थी लोकेशन, दो आरोपी गिरफ्तार

