Rajasthan News: उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की जान चली गई। अंबेरी के पास रॉन्ग साइड में जा रही एक कार सामने से आ रहे ट्रोले से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक हेड कांस्टेबल का बेटा भी शामिल है।

कैसे हुआ हादसा?
सुखेर थाने के थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि दुर्घटना रात करीब 12 बजे हुई। कार, जो अंबेरी से देबारी की तरफ रॉन्ग साइड जा रही थी, अचानक सामने से आ रहे ट्रोले से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह पिचक गई।
मृतकों की पहचान
हिम्मत खटीक (32) – निवासी देलवाड़ा, राजसमंद
पंकज नगारची (24) – निवासी बेदला
गोपाल नगारची (27) – निवासी खारोल कॉलोनी
गौरव जीनगर (23) – निवासी सीसारमा
पांचवें युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।
कार के ड्राइवर ने ट्रक से बचने की कोशिश की, लेकिन जगह नहीं मिल पाई, और आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार इतनी क्षतिग्रस्त हो गई कि शव कार में फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाला। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुके थे और उन्हें एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया है।
पुलिस का कहना है कि हादसे के समय युवक कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, और शुक्रवार को पूछताछ के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी।
पढ़ें ये खबरें
- पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग, सीसीएस की बैठक में खाद, तेल, गैस संकट को लेकर हुआ मंथन
- LSG vs DC IPL 2026: लखनऊ ने दिल्ली के सामने रखा 142 रनों का लक्ष्य, अब्दुल समद ने खेली 36 रन की पारी, नटराजन-एनगिडी ने झटके 3-3 विकेट
- HPV Vaccination : सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ महाअभियान, 14 साल की लड़कियों को लगेगी मुफ्त वैक्सीन
- पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ का हमला, युवक की ली जान, वन विभाग ने की लोगों से अपील
- घूसखोरों की तो खैर नहीं! धामी सरकार में जीरो टॉलरेंस नीति का दिख रहा प्रभाव, रिश्वत लेते हुए अधिकारी समेत 2 रंगेहाथ गिरफ्तार
