Rajasthan News: उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की जान चली गई। अंबेरी के पास रॉन्ग साइड में जा रही एक कार सामने से आ रहे ट्रोले से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक हेड कांस्टेबल का बेटा भी शामिल है।

कैसे हुआ हादसा?
सुखेर थाने के थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि दुर्घटना रात करीब 12 बजे हुई। कार, जो अंबेरी से देबारी की तरफ रॉन्ग साइड जा रही थी, अचानक सामने से आ रहे ट्रोले से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह पिचक गई।
मृतकों की पहचान
हिम्मत खटीक (32) – निवासी देलवाड़ा, राजसमंद
पंकज नगारची (24) – निवासी बेदला
गोपाल नगारची (27) – निवासी खारोल कॉलोनी
गौरव जीनगर (23) – निवासी सीसारमा
पांचवें युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है।
कार के ड्राइवर ने ट्रक से बचने की कोशिश की, लेकिन जगह नहीं मिल पाई, और आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार इतनी क्षतिग्रस्त हो गई कि शव कार में फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाला। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुके थे और उन्हें एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया है।
पुलिस का कहना है कि हादसे के समय युवक कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, और शुक्रवार को पूछताछ के बाद अधिक जानकारी सामने आएगी।
पढ़ें ये खबरें
- महाकाल मंदिर में हाई-सिक्योरिटी मॉक ड्रिल: 100 से ज्यादा NSG कमांडो ने संभाला मोर्चा; डमी आतंकियों और बंधक रेस्क्यू का किया अभ्यास
- MP के कांग्रेस विधायक राजस्थान सड़क हादसे में घायलः कार और ई-स्कूटी की टक्कर में दोनों पक्षों को लगी चोटें
- Ranchi News: बिरसा जैविक उद्यान में गूंजी किलकारी, मादा हिप्पोपोटेमस मोनी ने दिया बच्चे को जन्म
- Bihar MLC Elections: सारण शिक्षक MLC सीट के लिए मोतिहारी में वोटिंग जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- JHTET 2026: झारखंड में 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा, 986 केंद्रों पर होगी परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
