शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल के इस्तीफा देने के बाद अब तक उसे स्वीकार नहीं किया गया हैं। इस बीच बादल का एक चिट्ठी वायरल हुई है, जिसमें उन्होंने तनखैया घोषित किए जाने के बाद अपने मन की बात रखी है।
यह चिट्ठी तेजी से वायरल हो रही है, बादल ने बहुत सरल और अच्छी भाषा का उपयोग किया है। चिट्ठी उन्होंने 18 नवंबर को भेजी थी जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बादल ने श्री अकाल तख्त साहिब को लिखी चिट्ठी में लिखा कि वह निम्रता और सत्कार के साथ पेश होना चाहते हैं। सिख कौम के सर्वोच्च स्थान श्री अकाल तख्त साहिब जी की तरफ से दास को तनखैया करार दिया गया है। जिसका मेरे मन में बेहद असर हुआ है। दास की ओर से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। दास निम्रता और सत्कार के साथ श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होना चाहता है। छठे पातशाह जी का बख्शा स्थान होने के कारण आप जी दास की विनती को जरूर कबूल करें।

आपको बता दें कि बदल ने अध्यक्ष पद से 18 नवंबर को स्तीफा दिया था जो अभी तब नहीं स्वीकार हुआ है। इस पूरे मामले को लेकर अकाली दल की वर्किंग कमेटी की मीटिंग भी बुलाई गई थी। जिसमें कहा गया कि अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है और वह विचाराधीन है।
- जबलपुर में युवती का सिर धड़ से अलग… ट्राला की टक्कर लगते ही स्कूटी से गिरी, ITI कॉलेज के सामने हुआ भीषण हादसा
- CG News : छत्तीसगढ़ में होगा अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता, देशभर से 29 टीमें लेंगी हिस्सा, समापन में CM साय होंगे शामिल
- ‘ये मेरी कब्र खोदना चाहते हैं…’, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कहा- इन्हें मेरी मां को गाली देने से कोई परहेज नहीं है
- होली से पहले मीट दुकानदारों को झटका, बिहार सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान, मीट शॉप्स चलाने के लिए करना होगा यह काम
- CG News : फर्जी सीआईडी अफसर गिरफ्तार, फेक आईडी भी जब्त


