कुमार इंदर, जबलपुर। Jabalpur Road Accident: मध्य प्रदेश के जबलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ट्राला ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि युवती का सिर धड़ से अलग हो गया। मंजर देख मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई।
यह भी पढ़ें: भोपाल में दर्दनाक सड़क हादसा: नमाज पढ़ने जा रहे छात्रों को लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर, वाहन चालक के खिलाफ FIR
माढ़ोताल थाना क्षेत्र के ITI कॉलेज के सामने यह भीषण सड़क हादसा हुआ। दरअसल, डिंडोरी निवासी सुमन भवेदी स्कूटी में सवार होकर जा रही थी। इस दौरान ट्राला ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई। टक्कर लगते ही सुमन का सिर धड़ से लग हो गया।
यह भी पढ़ें: एमपी में हादसों का रविवार! इछावर में दो बाइकों में भिड़ंत-धार में Bike ने दो बच्चियों को मारी टक्कर, नर्मदापुरम में महाकाल बस पलटी; 20 से ज्यादा घायल
सुमन के साथ स्कूटी में सवार राखी मरावी नामक युवती को मामूली चोटें आई हैं। मृतिका शादियों में वेटर का काम करके अपना जीवन यापन करती थी। दुर्घटना के बाद पुलिस ने ट्राला के ड्राइवर और सहयोगी को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया गया है। मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

