Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले के केशोरायपाटन इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है। तीरथ गांव में एक युवती ने फाइनेंस कंपनी की प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।
मकान हुआ सीज
घटना में मृतक युवती की पहचान दीपा मीणा के रूप में हुई है। परिवार ने एक फाइनेंस कंपनी से मकान के लिए 7 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन नहीं चुका पाने के कारण शनिवार को फाइनेंस कंपनी ने मकान पर कब्जा कर लिया। यह देख दीपा तनाव में आ गई और आत्महत्या जैसा कदम उठाया। गंभीर हालत में उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पढ़ाई कर रही थी दीपा
दीपा आईटीआई (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) की छात्रा थी। उसके पिता महेश मीणा दूध का व्यवसाय करते हैं। परिवार में एक छोटा भाई विजय मीणा भी है, जो अभी पढ़ाई कर रहा है।
फाइनेंस कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
घटना के बाद गांव के लोगों और परिजनों ने अस्पताल की मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने फाइनेंस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कर्ज माफी और मुआवजे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि फाइनेंस कंपनी के दबाव के चलते ही दीपा ने यह कदम उठाया।
केशोरायपाटन थानाधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि महेश मीणा का परिवार फाइनेंस कंपनी का कर्ज नहीं चुका सका, जिसके चलते मकान जब्त कर लिया गया। दीपा ने मकान पर कब्जा होता देख आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है और दीपा का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- सियासतः राजेंद्र भारती मामले में अरुण यादव ने सरकार पर बोला हमला, लिखा- वाह रे विधानसभा की न्याय व्यवस्था, बिरला- सप्रे मामला लंबित, दतिया MLA केस में बिजली की रफ्तार में कार्रवाई
- विज्ञान और आध्यात्म के संगम से सजा ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ सम्मेलन, ‘उज्जैन विज्ञान केंद्र’ का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया शुभारंभ
- ड्रग तस्करी के खिलाफ दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, 1 किलोग्राम से ज्यादा कोकीन बरामद, विदेशी नागरिक गिरफ्तार
- शादी बनी जंग का अखाड़ा! लड़कियों की फोटो खींचने पर मचा ऐसा बवाल कि दूल्हे के भाई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO वायरल
- किशनगंज स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, CHC प्रभारी पर शोषण का आरोप, विभागीय जांच के घेरे में डॉ. रहमान
