Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले के केशोरायपाटन इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है। तीरथ गांव में एक युवती ने फाइनेंस कंपनी की प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।
मकान हुआ सीज
घटना में मृतक युवती की पहचान दीपा मीणा के रूप में हुई है। परिवार ने एक फाइनेंस कंपनी से मकान के लिए 7 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन नहीं चुका पाने के कारण शनिवार को फाइनेंस कंपनी ने मकान पर कब्जा कर लिया। यह देख दीपा तनाव में आ गई और आत्महत्या जैसा कदम उठाया। गंभीर हालत में उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पढ़ाई कर रही थी दीपा
दीपा आईटीआई (इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) की छात्रा थी। उसके पिता महेश मीणा दूध का व्यवसाय करते हैं। परिवार में एक छोटा भाई विजय मीणा भी है, जो अभी पढ़ाई कर रहा है।
फाइनेंस कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
घटना के बाद गांव के लोगों और परिजनों ने अस्पताल की मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने फाइनेंस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कर्ज माफी और मुआवजे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि फाइनेंस कंपनी के दबाव के चलते ही दीपा ने यह कदम उठाया।
केशोरायपाटन थानाधिकारी देवेश भारद्वाज ने बताया कि महेश मीणा का परिवार फाइनेंस कंपनी का कर्ज नहीं चुका सका, जिसके चलते मकान जब्त कर लिया गया। दीपा ने मकान पर कब्जा होता देख आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है और दीपा का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पढ़ें ये खबरें
- मुरिया दरबार के राजनीतिकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री साय का पलटवार, कहा- कांग्रेस बताए जनजाति समाज के लिए क्या किया?
- Jharkhand Crime: महज 150 रुपये के फूड ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की हत्या, दुकानदार परिवार के 5 आरोपी गिरफ्तार
- MP पुलिस मुख्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 डीएसपी को सौंपी गई नई जिम्मेदारी; तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- Bihar MLC Elections: नीरज कुमार ने दिखाया विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ई रसगुल्ला वाला चुनाव नहीं
- Dhanbad Alleppey Express: धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस अब तिरुअनंतपुरम तक चलेगी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी मंजूरी
