आयुष्मान भारत PM-JAY मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए राज्य के 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के 35 लाख लाभार्थियों की पहचान की गई है, जो इस योजना में बदलाव के तहत लाभ लेने के योग्य हैं।
आपको बता दें कि आयुष्मान भारत योजना का विस्तार केंद्र सरकार द्वारा किया गया है। इसमें 70 साल या उससे अधिक उम्र के हर नागरिक को इस योजना का लाभ मिलेगा।
इसके लिए उनकी आर्थित स्थिती मायने नहीं रखती और न ही यह देखा जाएगा कि लाभार्थी के परिवार के अन्य सदस्य इस योजना के तहत आते हैं या नहीं। इस योजना को केंद्रीय कैबिनेट से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

पंजाब में बढ़ी वरिष्ठ नागरिकों की संख्या
गौरतलब है कि 2011 और 2024 के बीच राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ते हुए पंजाब ने बुजुर्ग आबादी में वृद्धी दर्ज की है। पंजाब में बुजुर्ग नागरिकों का अनुपात 2011 में 10.3% से बढ़कर 2024 में 12.6% हो गया है। इसके बाद पंजाब सबसे अधिक बुजुर्गों की आबादी वाला 6वां राज्य बन गया है।
- Bhind News: सड़क हादसे में घायल आरक्षक ने अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस महकमे में शोक की लहर
- बाप, बेटा और खूनी खेलः रॉड से हमला कर पुत्र ने पिता को उतारा मौत के घाट, जानिए आखिर ‘लाल’ क्यों बना जिंदगी का काल
- ‘शपथ लेने से नहीं बनती नई सरकार’, बिहार में फिर खेला करेंगे नीतीश कुमार! बीजेपी ने रद्द की बैठक
- पंजाब चुनाव 2027: उम्मीदवारों के चयन के लिए कांग्रेस कराएगी सर्वे, सुनील कानूगोलू को सौंपी गई जिम्मेदारी
- बालाजी आयरन इस्पात कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, फर्जी NOC कराने का लगाया आरोप, राजस्व मंत्री बोले- मामले की होगी जांच

