आयुष्मान भारत PM-JAY मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए राज्य के 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के 35 लाख लाभार्थियों की पहचान की गई है, जो इस योजना में बदलाव के तहत लाभ लेने के योग्य हैं।
आपको बता दें कि आयुष्मान भारत योजना का विस्तार केंद्र सरकार द्वारा किया गया है। इसमें 70 साल या उससे अधिक उम्र के हर नागरिक को इस योजना का लाभ मिलेगा।
इसके लिए उनकी आर्थित स्थिती मायने नहीं रखती और न ही यह देखा जाएगा कि लाभार्थी के परिवार के अन्य सदस्य इस योजना के तहत आते हैं या नहीं। इस योजना को केंद्रीय कैबिनेट से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है।

पंजाब में बढ़ी वरिष्ठ नागरिकों की संख्या
गौरतलब है कि 2011 और 2024 के बीच राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ते हुए पंजाब ने बुजुर्ग आबादी में वृद्धी दर्ज की है। पंजाब में बुजुर्ग नागरिकों का अनुपात 2011 में 10.3% से बढ़कर 2024 में 12.6% हो गया है। इसके बाद पंजाब सबसे अधिक बुजुर्गों की आबादी वाला 6वां राज्य बन गया है।
- साइबर ठगी और ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: पुलिस ने की 3,162 म्यूल खातों की पहचान, 257 आरोपी गिरफ्तार
- फेक सर्टिफिकेट से 70 पासपोर्ट… पांचवां आरोपी गिरफ्तार, STF के टारगेट पर कई अधिकारी, एक्ट्रेस मोनिका बेदी और गैंगस्टर अबू सलेम पैटर्न पर किया फर्जीवाड़ा
- PM मोदी के जन्मदिवस पर NIFTEM-कुंडली ने दिया हरित भविष्य का संदेश, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण
- फरीदाबाद की युवा बॉक्सर भूमि ने की हरियाणा की खेल नीति की तारीफ, बोली- बेटियों को मिल रहे आगे बढ़ने के बेहतर अवसर
- ठाणे गैंगरेप केस: पूर्व BJP विधायक नरेंद्र पवार ने BJP से दिया इस्तीफा, बोले- ‘झूठे केस में फंसाने की साजिश’



