पंजाब में जिन पेंशन धारकों की पेंशन में कटौती हुई थी, उन्हें बड़ी राहत मिली है। इसे लेकर अमृतसर जिले के खजाना अफसर ने आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेशों में जिले से सभी बैंक मैनेजरों को कहा गया है कि वह पेंशनरों की अधिक काटी गई पेंशन की रकम को तुरंत वापिस करें।
इस आदेश को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के एक अंतरिम आदेश की पालना में जारी किया गया है। पंजाब सरकार के वित्त विभाग द्वारा जारी आदेशों की पालना करते हुए जिला खजाना अफसर ने बैंक मैनेजरों को यह आदेश जारी किए हैं।

इसके साथ ही काटी गई पेंशन तुरंत वापिस कर दी जाए और इस संबंध में लिखित रिपोर्ट जिला खजाना दफ्तर को भेजी जाए। इसके बाद जिले के पेंशन धारकों की उम्मीद जाग गई है कि उन्हें काटी गई पेंशन की रकम जल्द ही वापिस मिल जाएगी।
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार
- मां नर्मदा का 11000 लीटर दूध से अभिषेक, सोना-चांदी समेत 41 टन सामग्री की दी आहुति, चर्चा में शिवानंद महाराज का यज्ञ
- सालों बाद मिला न्याय: गैंगरेप के दो आरोपियों को 20 साल की सजा, शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म
- पत्नी की रिपोर्ट लिखाने आए पति ने थाने में खाया जहर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, TI निलंबित
- CG Crime News: टोनही बताकर महिला से मारपीट, मां-बेटे गिरफ्तार
