पंजाब में जल्द ही नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव के तारीखों का ऐलान हो सकता है। राज्य सरकार ने पंजाब चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। अब चुनाव को फैसला करना है कि राज्य में नगर निगम और नगर परिषद के चुनाव कब करवाने हैं।
स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार ने नगर निकाय के चुनाव को लेकर पंजाब चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में अब गर निगम और नगर परिषद के चुनाव पुराने वार्ड बंदी प्रक्रिया से होगी। इसके अलावा, यह भी कहा कि चुनाव पार्टी के चुनाव निशानों पर होंगे।

मंत्री ने विभाग से कहा कि वे दिसंबर के अंत तक चुनाव करवाने के लिए तैयार हैं। यह चुनाव शहरी क्षेत्रों में होंगे। वहीं, पुराने वार्ड बंटवारे के मुताबिक ही इस बार के चुनाव होंगे। क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा था और उसमें इस संबंध में आदेश दिए गए हैं।
- सीएम डॉ मोहन ने नेपानगर में दी 363 करोड़ की सौगातः ऐतिहासिक असीरगढ़ किले में बनेगा रोप-वे, 2 सांदीपनी स्कूल की घोषणा
- CG News : तालाब में डूबने से 16 वर्षीय नाबालिग की मौत, दोस्तों के साथ नहाने के दौरान हुआ हादसा
- ‘4 पर समस्या नहीं, 5वें सीट पर होगी शानदार जीत’, राज्यसभा चुनाव को लेकर NDA नेताओं आत्मविश्वास हाई, जानें किसने क्या कहा?
- बुकिंग के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर : गैस वितरण व्यवस्था पर प्रशासन सख्त, टोकन सिस्टम से मिलेगी गैस, वृद्ध और विधवा के लिए होम डिलीवरी की सुविधा
- नवी मुंबई में फ्लैट में घुसे और पार कर दिया 36 लाख का माल, क्राइम ब्रांच ने 3 आरोपियों को दबोचा

