अमृतसर. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य की गंभीर आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए विश्व बैंक से सहयोग की अपील की है। भारत में विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्त टैनो क्यूम के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य को वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि वित्तीय और संस्थागत ढांचे को मजबूत करना, विकास को बढ़ावा देना, जनसेवाओं में सुधार करना और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस वित्तीय सहायता का उद्देश्य राज्य की आर्थिक स्थिरता, बेहतर प्रशासन और सेवाओं की प्रभावी डिलीवरी सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री ने जताई उम्मीद
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि विश्व बैंक की यह वित्तीय सहायता पंजाब की विकास प्राथमिकताओं को और मजबूत करेगी। इनमें बुनियादी ढांचे का विकास, मानव संसाधन प्रबंधन, और समाज कल्याण से जुड़े पहल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह सहायता पंजाब को समृद्धि और विकास की ओर बड़ा कदम उठाने में मदद करेगी।
पर्यावरण पर विशेष ध्यान
मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है। इसके तहत भूमिगत जल के संरक्षण और पुनरुत्थान के प्रयासों को उच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

विश्व बैंक ने जताया सहयोग का आश्वासन
बैठक में विश्व बैंक के अधिकारियों ने वित्तीय सुधारों, डेटा साझा करने और शहरी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सहयोग की इच्छा जताई। इस बैठक में पंजाब के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के सतत विकास और पर्यावरणीय संतुलन के लिए प्रतिबद्ध है। विश्व बैंक के सहयोग से पंजाब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की योजना तैयार की गई है।
- ‘ईरान युद्ध खत्म होने वाली है…,’ डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, दे डाली आखिरी चेतावनी, बोले- तेल आपूर्ति नहीं रुकने देंगे
- CEC ने राज्य के DGP को लगाई फटकार, अधिकारियों से कहा- आप जिला मजिस्ट्रेट हो या पुलिस आयुक्त, रियायत नहीं मिलेगी
- 10 March 2026 Panchang : चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि आज, जानिए शुभ और अशुभ काल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 10 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- National Morning News Brief: LPG सिलेंडर की बुकिंग का बढ़ा समय, बेंगलुरु में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद; ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई इजराइली हमले में घायल; कोलकाता में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का भारी विरोध; खरगे बोले- पीएम मोदी ट्रंप के गुलाम हैं

