पंजाबी सिंगर करण औजला अपनी आवाज के दम पर लाखों फैन्स का दिल जीत रहे हैं। औजला का 7 दिसंबर को चंडीगढ़ में शो होने वाला है लेकिन इससे पहले ही शो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उनके गानों को लेकर वहां के एक स्थानीय नागरिक ने आपत्ति जताई है।
इस पूरे मामले में स्थानीय निवासी प्रोफेसर पंडित राव धरनेवर ने करण औजला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इस शिकायत में आरोप लगाया कि करण औजला के गाने शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देते हैं जो गलत है।

इस मामले में धरनेवर ने मांग की है कि करण औजला अपने शो में चिट्टा कुर्ता, अधिया, फ्यू डेज, अल्कोहल 2, गैंगस्टार और बंदूक जैसे गानों को न गाए। अगर उन्होंने यह गाना गाया तो वह चंडीगढ़ के एसएसपी और डीजीपी के खिलाफ खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दायर करेंगे। अब देखने की बात यह है कि सिंगर के यह फेमस गाने शो में गाये जाते हैं कि नहीं।
- CG Crime News : एक साल पहले अधिवक्ता के घर हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 8 लाख का सामान बरामद
- GT vs RCB IPL 2026: गुजरात ने बेंगलुरु को 4 विकेट से दी शिकस्त, 15.5 ओवर में हासिल किया लक्ष्य, जेसन होल्डर बने मैच के हीरो
- कार की डिक्की से 12 हजार नशीले इंजेक्शन बरामद, दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार
- हरभजन सिंह की सुरक्षा पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार से पूछा—क्यों हटाई सुरक्षा?
- प्रमिला देवी हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, आरोपी रंजन साह के घर की हुई कुर्की-जब्ती, जानें क्या है पूरा मामला?

