Amazon Fraud Case: ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन ने कई मामलों में लोगों की जिंदगी आसान बना दी है, लेकिन साथ ही धोखाधड़ी के मामलों में भी इजाफा हुआ है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के कोटा जिले से सामने आया, जहां एक युवक ने Amazon से ₹22,950 का मोबाइल फोन ऑर्डर किया, लेकिन डिलीवरी में उसे मोबाइल की बजाय साबुन मिला।

कोटा के किशोरपुरा इलाके के रहने वाले आरिफ हुसैन ने 23 जून को क्रेडिट कार्ड से मोबाइल फोन ऑर्डर किया था। करीब पांच दिन बाद डिलीवरी बॉय ने सामान घर पर पहुंचाया और ओटीपी लेने के बाद चला गया। लेकिन जब आरिफ ने पैकेट खोला, तो उसमें मोबाइल की जगह नहाने वाला साबुन निकला।
ठगी का शिकार होने के बाद आरिफ ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा, उन्होंने Amazon को भी बार-बार मेल किया, लेकिन न तो कंपनी ने संतोषजनक जवाब दिया और न ही पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई की। Amazon का कहना है कि उनकी ओर से सही प्रोडक्ट भेजा गया था।
आरिफ का कहना है कि वह पिछले 5 महीनों से कभी पुलिस थाने, कभी चौकी, और अब साइबर थाने के चक्कर काट रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मामले की शिकायत जिला एसपी से की, जिसके बाद उन्हें साइबर थाने भेजा गया।
पढ़ें ये खबरें
- जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह घायल, परिजनों में हुई हिंसक झड़प
- राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: 24 जिलों में दिन के समय सिंचाई के लिए मिलेगी बिजली…
- 60 के मरीज को बना दिया 90 का! मधुबन सीएचसी में डॉक्टरों की मनमानी देख भड़के विधायक, दी चेतावनी
- IndiGo Airline Shares : इंडिगो के शेयर में 9% की जोरदार तेजी, जानिए अचानक क्यों रॉकेट बने स्टॉक ?
- ट्रंप ने घुटने टेके या मानी हार? बोले – ‘ईरान से डील हो या न हो, दो से तीन हफ्ते में खत्म होगी जंग’
