चंडीगढ़. हर साल की अपेक्षा पंजाब में इस साल कड़ाके की ठंड अभी नहीं पड़ रही है लेकिन आने वाले दिनों में यहां पर ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में यहां पर बारिश भी हो सकती है, जिसका असर तापमान पर पड़ेगा। दिन में अभी तापमान सामान्य दर्ज किया जा रहा है लेकिन शाम रात होने पर ठंडी और धुंध वातावरण के महसूस आने लगती है।
7 दिसंबर से हिमालय पर्वत माला में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। यह 7 दिसंबर की रात में एक्टिव हो जाएगा। यह विक्षोभ 8 दिसंबर से उत्तर-पश्चिम भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। ऐसे में इसके कारण पंजाब-चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। बारिश होने के कारण यहां पर तापमान में भी कमी हो सकती है।
बादल छाए रहने के कारण जहां एक और कड़ाके की ठंड अभी महसूस नहीं हो रही है वहीं दूसरी ओर मौसम खुलने के बाद ठंडी अपना असर दिखा सकती है। कुछ जिलों में धुंध पढ़ने की भी संभावना है।
- बिहार कांग्रेस में बगावत, अभियान के जरिए प्रदेश नेतृत्व को चुनौती, 17 मार्च को पटना में जुटेगा दिग्गजों का जमावड़ा
- ग्वालियर में कुत्तों का आतंक जारीः स्ट्रीट डॉग ने अब तक 12 लोगों को काटा, महिला डॉग लवर और लोगों के विवाद का वीडियो वायरल
- मौत आई और ले गईः साइकिल सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर गई जान, एक महिला गंभीर घायल
- जनकपुरी हादसा : आरोपी सब-कॉन्ट्रैक्टर का कर्मचारी गिरफ्तार, पुलिस ने इटावा से दबोचा
- शराब दुकान के आहाते में घुसा भालू, मौत को सामने देख पत्थर बना युवक, ऐसे बचाई जान, देखें Video…


