श्री मुक्तसर साहिब। श्री हरिमंदिर साहिब में सुखबीर बादल पर हुए हमले को लेकर मुक्तसर के गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में शिअद के पूर्व कैबिनेट मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि यह सरकार के इशारे पर हुआ है। इस बयान के सामने आने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की बातें होने लगी है।
कैबिनेट मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने श्री हरिमंदिर साहिब में सुखबीर बादल पर हमला करने वाले आतंकी नारायण सिंह चौड़ा पर लगाई जाने वाली धाराओं को लेकर भी कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि इस घटना को अंजाम देने वाले आतंकी पर हल्का फुल्का केस दर्ज किया गया है, उससे शिअद खुश नहीं है। चीमा ने आरोप लगाया कि यह सारा घटनाक्रम पंजाब सरकार के इशारे पर हुआ है। सरकार ने पूरी प्रोटेक्शन देकर नारायण सिंह चौड़ा को सुखबीर के करीब पहुंचाया गया है। इसके बाद मामले को डायवर्ट करने के लिए सहानुभूति की बात की गई। इसमें भी सरकार की गलत नियत सामने आती है।

सच्चा सिख नहीं है नारायण
चीमा ने कहा कि कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि नारायण सिंह चौड़ा गुरु का सिख नहीं हो सकता, क्योंकि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जिस सिख सेवक को सेवा लगाई गई है। उसे पवित्र दरबार श्री हरिमंदिर साहिब में पहुंच कर गोली मारने का काम एक सच्चा सिख नहीं कर सकता।
- देश में चिलचिलाती गर्मी के बीच केंद्र सरकार का बड़ा कदम, श्रमिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
- PBKS vs RR IPL 2026: राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, देखें पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग 11 समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- Rajasthan Congress में महासंग्राम: गहलोत-पायलट से लेकर जिलों तक मची रार, निकाय चुनाव से पहले डोटासरा की बढ़ी टेंशन
- चिराग पासवान ने दिल्ली हत्याकांड पर कमिश्नर से की बात, बोले- बिहारियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए बनाएंगे अलग मंत्रालय
- IPS Transfer: BSF की कमान संभालेंगे राजस्थान के ये दो दिग्गज IPS, बिश्नोई को मिली बड़ी जिम्मेदारी

