श्री मुक्तसर साहिब। श्री हरिमंदिर साहिब में सुखबीर बादल पर हुए हमले को लेकर मुक्तसर के गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में शिअद के पूर्व कैबिनेट मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि यह सरकार के इशारे पर हुआ है। इस बयान के सामने आने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की बातें होने लगी है।
कैबिनेट मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने श्री हरिमंदिर साहिब में सुखबीर बादल पर हमला करने वाले आतंकी नारायण सिंह चौड़ा पर लगाई जाने वाली धाराओं को लेकर भी कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि इस घटना को अंजाम देने वाले आतंकी पर हल्का फुल्का केस दर्ज किया गया है, उससे शिअद खुश नहीं है। चीमा ने आरोप लगाया कि यह सारा घटनाक्रम पंजाब सरकार के इशारे पर हुआ है। सरकार ने पूरी प्रोटेक्शन देकर नारायण सिंह चौड़ा को सुखबीर के करीब पहुंचाया गया है। इसके बाद मामले को डायवर्ट करने के लिए सहानुभूति की बात की गई। इसमें भी सरकार की गलत नियत सामने आती है।

सच्चा सिख नहीं है नारायण
चीमा ने कहा कि कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि नारायण सिंह चौड़ा गुरु का सिख नहीं हो सकता, क्योंकि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जिस सिख सेवक को सेवा लगाई गई है। उसे पवित्र दरबार श्री हरिमंदिर साहिब में पहुंच कर गोली मारने का काम एक सच्चा सिख नहीं कर सकता।
- करवाचौथ के अगले दिन 21 वर्षीय विवाहिता की मौत, पति की चैट भाई को भेजने का दावा; ससुराल पक्ष पर केस दर्ज
- जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसा : बचाव दल ने मलबले से बरामद किए 6 शव, ITBP, SDRF, NDRF, पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका
- फ्रिज में कितने दिन तक सुरक्षित रहते हैं पके हुए चावल ? जानिए स्टोर करने और दोबारा गर्म करने का सही तरीका
- फ्यूल स्टेशन पर पिस्तौल और चाकू की नोक पर लूटः पहले भरवाया पेट्रोल, फिर सेल्समैन के पास मोटी रकम देखकर वारदात को दिया अंजाम
- जनवरी में बजनी थीं शादी की शहनाइयां, उससे पहले उठी इकलौते बेटे की अर्थी

