Rajasthan News: राजस्थान के बाड़मेर जिले में रामसर उपखंड अधिकारी (SDM) अनिल जैन पर जमीनों की खरीद-फरोख्त में अनियमितताओं का गंभीर आरोप लगा है। अनिल जैन ने अपने परिवार के नाम पर प्रतिबंधित क्षेत्र में सस्ती दरों पर जमीन खरीदकर इसे सोलर कंपनियों को महंगे दामों में बेच दिया। मामले में सीलिंग एक्ट के उल्लंघन और स्टांप ड्यूटी चोरी जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

रामसर और गडरा रोड क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों को जमीन खरीदने की अनुमति नहीं है। बावजूद इसके, अनिल जैन ने 10,000 से 40,000 रुपये प्रति बीघा की दर से जमीन खरीदकर सोलर कंपनियों को 1 लाख रुपये से अधिक प्रति बीघा के हिसाब से बेची। यह खरीद-फरोख्त अक्सर रात में हुई, जिससे शक और गहराता है। कई जमीनें विवादित थीं, जिन्हें अनिल जैन ने अपने पद का दुरुपयोग कर अपने पक्ष में निर्णय दिलवाया और फिर अपने परिवार के नाम रजिस्ट्री करवाईं।
अनिल जैन ने लगभग 2400 बीघा जमीन अपने परिवार के नाम करवाई, जिसमें 1500 बीघा उनकी मां अणसी देवी के नाम पर है। जबकि सीलिंग एक्ट के तहत एक व्यक्ति अधिकतम 437 बीघा जमीन ही खरीद सकता है। इसके अलावा, रजिस्ट्रियों में स्टांप ड्यूटी की चोरी भी सामने आई है। पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए जमीनें खरीदी गईं, लेकिन इनका पंजीकरण नहीं कराया गया, जिससे सरकार को वित्तीय नुकसान हुआ।
किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए और दबाव बनाकर जमीनें खरीदी गईं। जिन किसानों ने जमीन बेचने से इनकार किया, उनका ट्रांसफर दूरस्थ स्थानों पर करवा दिया गया। एक शिक्षक को तबादले की धमकी दी गई, जबकि एक किसान पर झूठा विवाद खड़ा कर जमीन हथियाई गई।
अनिल जैन ने आरोपों से इनकार करते हुए इसे अपने परिवार का पारंपरिक कारोबार बताया। उन्होंने कहा कि उनका परिवार लोगों को उधार देता है और पैसे नहीं चुकाने पर जमीनें ले लेता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर टीना डाबी ने जांच के आदेश दिए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: एलपीजी संकट के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, लीज एक्सटेंशन और बायोगैस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए, CM रेखा गुप्ता ने जारी किए 20.26 करोड़ रुपये, लश्कर के निशाने पर थे कालकाजी मंदिर और लोटस टेंपल, ‘डॉ. निमो यादव’ पैरोडी अकाउंट को केंद्र सरकार के निर्देश पर किया ब्लॉक
- CG Morning News : रायगढ़ दौरे पर रहेंगे सीएम साय, जग्गी हत्याकांड मामले की होगी अंतिम सुनवाई, गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, ट्राइबल गेम्स में शामिल होंगी केंद्रीय खेल राज्यमंत्री रक्षा, जनगणना के लिए आज से रायपुर जिले की मैपिंग…समेत पढ़ें अन्य खबरें
- बॉलीवुड सितारे पहुंचे महाकाल के दरबार: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने दर्शन कर लिया बाबा का आशीर्वाद, नंदी के कान में बोली मनोकामना
- IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, चंद्रशेखर आजाद रावण ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- यह स्थिति बेहद चिंताजनक और सवालों से भरी
- गया जिला कांग्रेस में ऐतिहासिक बदलाव, 79 साल बाद भूमिहार चेहरे को कमान, पार्टी में विरोध के सुर भी हुए तेज

