Rajasthan News: राजस्थान के चुरू जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक 22 वर्षीय महिला ने अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ जीवन की नई शुरुआत कर ली. महिला का कहना है कि उसका पति उसका ख्याल नहीं रखता था और अक्सर उसके साथ मारपीट करता था. यह घटना छापर कस्बे की है, जहां पीड़िता की शादी आटा-साटा प्रथा के तहत हुई थी.

महिला, जिसका नाम गायत्री है, ने बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले आटा-साटा प्रथा के तहत हुई थी. पति चाय की दुकान चलाता था. गायत्री को उसके काम से कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन समस्या इस बात से थी कि पति उसका सही से ख्याल नहीं रखता था और अक्सर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. इसी दौरान उसकी मुलाकात अपने मायके के परिचित श्रवण (32) से हुई.
कैसे हुई प्रेम कहानी की शुरुआत?
गायत्री के मुताबिक, जब वह मायके में खेतों में काम करने जाती थी, तब श्रवण से उसकी मुलाकात होती थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर मोबाइल पर लंबी बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया. यह बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. श्रवण कुवैत में काम करता है और समय-समय पर उसे गिफ्ट भेजता रहता था.
पति को सोता छोड़ प्रेमी के साथ भागी
गायत्री बीते छह महीने से अपने मायके में रह रही थी. 9 दिसंबर की रात, उसने अपने पति को सोता हुआ छोड़ दिया और श्रवण के साथ जोधपुर चली गई. वहां दोनों ने लिव-इन में रहने के लिए कानूनी दस्तावेज तैयार करवाए. गायत्री का कहना है कि उसने अपने पति से सिर्फ प्यार मांगा था, लेकिन वह उसे यह भी नहीं दे सका.
गायत्री के ससुराल वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. वहीं, गायत्री ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है. उसका कहना है कि ससुराल वाले उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और गायत्री को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.
पढ़ें ये खबरें
- दसवीं-बारहवीं बोर्ड की पढ़ाई हुई महंगीः माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नई प्रवेश नीति जारी की
- मोतिहारी शराब कांड, मौत के साये में संजीवनी की तलाश, प्रभावित गांवों में मेडिकल कैंप और सघन सर्वे शुरू
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: शहर के सड़क चौड़ीकरण के दो बड़े प्रोजेक्ट मंजूर… केन्द्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया शुरू… लाइसेंस में आवास लेने बीएसपी अफसरों को 10 लाख करना होगा जमा… फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरटीई के तहत प्रवेशित 23 बच्चों का एडमिशन निरस्त… ढाई सौ करोड़ करोड़ की अमृत मिशन योजना के बाद भी टैंकरों के भरोसे शहर…
- दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा वार: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया ‘एयर पॉल्यूशन मिटिगेशन एक्शन प्लान-2026’
- अय्याशी के लिए सुहाग की बलि: मौसेरे भाई से इश्क लड़ा रही थी BSF जवान की पत्नी, जेवर गिरवी रखकर दोस्तों को दी 6 लाख की सुपारी

